चीन मसले पर जबरदस्त हंगामे के बाद लोकसभा ठप्प, सदन की कार्रवाई स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। विपक्ष ने सरकार को 6 मुद्दों पर घेरने की योजना बनाई है। संसद में भीड़ द्वारा होने वाली हत्या, भारत-चीन विवाद, किसान आत्महत्या, अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले और CBI और ED का प्रयोग विपक्ष के लिए करने पर बहस हो रही है।
वहीं नोटबंदी और GST के प्रभावों पर भी विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है। राज्यसभा में मंदसौर गोलीकांड का मामला गूंजा।जिस पर खूब बहस हुई। वहीं गोरक्षा के नाम पर हिंसा का मुद्दा भी उठा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में एक नई परंपरा आ गई है, गोरक्षा के नाम पर भीड़ तंत्र हिंसा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंसा पर सरकार को नियम बदलने चाहिए। वहीं सरकार ने कहा कि नियम बदलने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि मानसून सत्र की शुरूआत हंगामे भरी रही है। मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराज होकर सदन से इस्तीफा दे दिया था।
मायावती की सभापति कुरियन से बहस हुई थी जिसके बाद वो सदन से बाहर चली गईं थी। कांग्रेस ने मायावती का समर्थन किया था और इस मुद्दे पर वॉकआउट किया था। मायावती मामले पर भी संसद में हंगामा हो सकता है।
LIVE UPDATES:
चीन मसले पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई
सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित pic.twitter.com/wXV6kyhMme
— Lok Sabha TV (@loksabhatv) July 19, 2017
एसपी नेता मुलायम सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है, वह हमले की तैयारी कर रहा है। भारत सरकार को चीन मामले पर जवाब देना चाहिए। उन्होनें कहा कि हमें खबर है कि चीन ने पाकिस्तान की जमीन पर एटम बम गाड़ दिया है और वो भारत पर हमले की तैयारी में है। पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन चीन है।पाकिस्तान भारत का कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत को भूटान की रक्षा करनी चाहिए।
Humen khabar di gyi h Atom bomb Pak ki zameen mein China ne gaad diya hai. China puri taiyyari kar chuka hai Hindustan pe hamle ki: MS Yadav pic.twitter.com/iqn0L5IuHO
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
राज्यसभा में गोरक्षा के नाम पर हिंसा का मुद्दा उठा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में एक नई परंपरा आ गई है, गोरक्षा के नाम पर भीड़ तंत्र हिंसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंसा पर सरकार को नियम बदलने चाहिए। वहीं सरकार ने कहा कि नियम बदलने की जरूरत नहीं है।
PM stated cow vigilantes shouldn't take law in their hands, MHA issued advisory. Dragging BJP into this not right: MoS Home H. Ahir in RS pic.twitter.com/sHwy3cWmJe
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
राज्यसभा में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने सांसदों की सैलरी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी सैलरी हमारे सचिव से भी कम है।
SP's Naresh Agrawal demands salary hike, says our salary is lesser than our secretaries #RajyaSabha #Monsoonsession pic.twitter.com/kqyidjLgeS
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
विपक्ष के हंगामे के बाद 12 बजे तक लोकसभा स्थगित हुई
Lok Sabha adjourned till 12 noon after uproar by opposition. #Monsoonsession pic.twitter.com/3DmQS5RNBU
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
अनंत कुमार ने कहा कि जेटली ने GST की लॉन्चिंग के बारे में बताया, GST बहुत आराम से लॉन्च हुआ
Jalitley ji ne #GST ke launching ke baare mein bataya.GST ka launch bohot smoothly hua:Ananth Kumar,Union Min after Parliamentary party meet pic.twitter.com/uzoPUilVeo
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
संसद में बीजेपी की संसदीय बैठक शुरू हो गई है।
मानसून सत्र: माया के इस्तीफे और भीड़ हिंसा पर संसद में हो सकता है हंगामाBJP Parliamentary party meeting in Parliament (earlier visuals) #Monsoonsession pic.twitter.com/FxNFcuoKxv
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
कांग्रेस संसद में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों को स्पेशल पैकेज दिया जाये
Delhi: Congress protests in front of Gandhi statue at Parliament complex demanding special package for flood-affected Northeastern states. pic.twitter.com/vYYKiSArTu
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि हम आशा करते हैं कि दोनों सदन चलें, हम सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार हैं।
Hum asha karte hain ki dono sadan chalein,sakaratmak charcha ke liye tayar hain: Ananth Kumar,Union Minister #Monsoonsession
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
CPI(M) के सीताराम येचुरी ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया और गौरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा पर चर्चा करने की बात कही।
CPI(M)'s Sitaram Yechury gives adjournment motion notice in RS for today to discuss 'communal polarisation in the name of cow protection'.
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017
पीएम मोदी बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे।
Delhi: PM Narendra Modi arrives for BJP Parliamentary Party meeting at Parliament library building. pic.twitter.com/l0c0LN6ra0
— ANI (@ANI_news) July 19, 2017