फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese media threatened India for war, Ajit Doval met Pm Modi

चीन मसले पर संसद की स्थाई समिति के सामने सरकार ने रखा पक्ष, PM मोदी से मिले डोभाल 

Tue, 18 Jul 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Chinese media threatened India for war, Ajit Doval met Pm Modi
पीएम मोदी और डोभाल

चीन की आधिकारिक मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने चुंबी घाटी के दोकलम पठार पर जारी तनाव के बीच भारत को फिर युद्ध की धमकी दी है। तनाव के नए सिरे से बढ़ जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताजा हालात से अवगत कराया है। 

विज्ञापन


उधर, विदेश सचिव एस जयशंकर ने विदेश मामलों की संसदीय समिति को इस विवाद पर ब्रीफ किया। इससे पहले, सोमवार को चीन ने अपने यहां भारतीय राजदूत को तो दिल्ली में अपने राजदूत के माध्यम से भूटान के राजदूत को ज्यादा दिन तक धैर्य नहीं रखने की धमकी दी थी। हालांकि भारत की ओर से अब तक अपने रुख पर डटे रहते हुए सेना को वापस नहीं बुलाने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन


डोभाल ने पीएम मोदी से संसद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। ये मुलाकात आधे घंटे चली। इस दौरान डोभाल ने विवाद पर वर्तमान स्थिति से पीएम को अवगत कराया। डोभाल  26 जुलाई को ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में हिस्सा लेने चीन जा रहे हैं। वहां उनकी अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि विवाद के दौरान ऐसे मुलाकातों से पहले चीन इसी तरह तनाव बढ़ाता रहा है। इससे पहले पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में भी यह मुद्दा उठा था। उसके बाद कुछ दिनों की शांति के बाद चीन की ओर से धमकी देने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस विवाद के कारण एलओसी पर दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष छिड़ने की आशंका जताई है। इसके अलावा इसने अपनी सरकार को भारत से इस मुद्दे पर जल्द गतिरोध शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की सलाह दी है। चीन लगातार भारत को दोकलम क्षेत्र से अपनी सेना हटाने का दबाव डाल रहा है। जबकि भारत चीन को विवादास्पद क्षेत्र से सेना हटाने के लिए कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed