Monsoon Session Live: संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, मंत्री बोले- मणिपुर मामले पर राजनीति कर रहा विपक्ष
{"_id":"64b8a76504dff441ae0ac1c7","slug":"parliament-monsoon-session-live-manipur-violence-congress-attack-pm-modi-delhi-bill-2023-07-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session Live: संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित, मंत्री बोले- मणिपुर मामले पर राजनीति कर रहा विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 20 Jul 2023 02:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:12 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2023 Live News in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। मणिपुर में जारी हिंसा के चलते मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। हिंसा के बीच मणिपुर से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और कथित तौर पर गैंगरेप का भी आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मानसून सत्र के लिए संसद तैयार
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
02:08 PM, 20-Jul-2023
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मामले पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई थी लेकिन हंगामा जारी रहने पर अब कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
01:54 PM, 20-Jul-2023
मणिपुर मामले पर घिरी सरकार का कांग्रेस पर पलटवार, राजस्थान को लेकर पूछे गंभीर सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टियां मणिपुर की घटना को राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। ठाकुर ने कहा कि हमने सदन में कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष इससे भागना चाहता है। विपक्षी राज्यों में भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन विपक्ष इन घटनाओं पर मूकदर्शक बना हुआ है।
#WATCH | On Manipur, Union Minister & BJP MP Anurag Thakur says, "...Unfortunately, Opposition parties view it politically. We said in the House that we are ready for discussion but they (Opposition) want to run away from it...It is because there are some cases in… pic.twitter.com/WqZbQO5M6u
— ANI (@ANI) July 20, 2023
विज्ञापन
01:13 PM, 20-Jul-2023
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि 'विपक्ष को देखकर साफ हो गया है कि वह संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से नहीं चलने देने का मन बना चुके हैं। जब सरकार ने साफ कर दिया है कि हम मणिपुर की घटना पर चर्चा के लिए तैयार हैं तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां सदन की कार्यवाही को चलने नहीं दे रही हैं। साफ है कि वह संसद को चलने नहीं देना चाहती।'
01:09 PM, 20-Jul-2023
मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक थी और हम में से कोई भी इसे नहीं समझ पाया। हमें खुशी है कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री संसद में भी इस पर चर्चा करें।
#WATCH | On Manipur situation, Congress MP Shashi Tharoor says, "Deeply concerned about the fact that the PM was silent for so long. None of us could understand it. We are very glad that he broke his silence, now we would like him to approach the issue in Parliament to discuss… pic.twitter.com/OrRKUYQlCq
— ANI (@ANI) July 20, 2023
12:21 PM, 20-Jul-2023
राज्यसभा की कार्यवाही अब दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।
11:18 AM, 20-Jul-2023
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 20-Jul-2023
मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद की कार्यवाही की शुरुआत में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी गई।
11:03 AM, 20-Jul-2023
मानसून सत्र के दौरान डाटा प्रोटेक्शन बिल पेश किया जाएगा। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि डाटा प्रोटेक्शन बिल ऐसे समय आ रहा है, जब हमारी युवा पीढ़ी डिजिटल दुनिया का नेतृत्व कर रही है। इस बिल से लोगों में एक विश्वास आएगा और इससे दुनिया भर में भारत की साख भी बढ़ेगी। उसी तरह नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, नई शिक्षा नीति के संदर्भ में एक बहुत अहम कदम है। इसका उपयोग अनुसंधान, इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देगा।
10:34 AM, 20-Jul-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मेरा हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वे माताओं बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। घटना चाहे राजस्थान की हो, चाहे छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो। हम वाद-विवाद से ऊपर उठकर इन्हें माता-बहनों की रक्षा में लगाएं। और मैं कहना चाहता हूं कि किसी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा।'
10:32 AM, 20-Jul-2023
हमारी युवा पीढ़ी जो पूरी तरह डिजिटल वर्ल्ड के साथ नेतृत्व कर रही है, उसमें नेशनल रिसर्च फाउंडेशन यह बिल शिक्षा नीति के संदर्भ में बड़ा है। इसे अनुसंधान को बल देने के लिए लाया गया है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी जो विश्व के नेतृत्व का सामर्थ्य रखती है, उसके लिए लेकर आए हैं। जनविश्वास बिल, सामान्य मानवी के प्रति भरोसा करना, अनेक । इसी प्रकार से जो पुराने कानून हैं, उन्हें खत्म करने के लिए इस बिल में प्रावधान किया जा रहा है। हमारे यहां प्रथा रही है कि जब विवाद हो तो उसे बातचीत से निपटाया जाए।
