फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Monsoon Session All Updates 3 August, Opposition Uproar Parliament Against Ed Action

Monsoon Session: ईडी की छापेमारी और अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बाधित

Wed, 03 Aug 2022 01:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ के परिसरों पर ईडी की छापेमारी का विषय सदन में उठाने की कोशिश की, हालांकि आसन से उन्हें अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session All Updates 3 August, Opposition Uproar Parliament Against Ed Action
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

'नेशनल हेराल्ड' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी, महंगाई और जीएसटी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के सदस्यों ने एक बार फिर से जोरदार हंगामा किया। जिसके कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोबारा अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


शोर-शराबे के बीच ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश 
बता दें कि  एक बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे आरंभ हुई तो विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। कई सदस्य आसन के निकट पहुंच गए। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने शोर-शराबे के बीच ही आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने हंगामे के बीच ही सदन में ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश किया।
विज्ञापन


अधीर रंजन ने ‘नेशनल हेराल्ड’पर चर्चा की मांग की
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ के परिसरों पर ईडी की छापेमारी का विषय सदन में उठाने की कोशिश की, हालांकि आसन से उन्हें अनुमति नहीं मिली। अग्रवाल ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, आज सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी और शोर-शराबा करने लगे। कुछ सदस्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी तथा मुद्रास्फीति के मुद्दे पर सरकार के जवाब पर असंतोष प्रकट कर रहे थे। कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं द्रमुक सदस्य अपने स्थानों पर खड़े थे।


शोर-शराबे के बीच ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये। हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed