फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament monsoon session 2023 will commence from 20 july till 11 august said union minister pralhad joshi

Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री ने सभी पार्टियों से की ये अपील

Sat, 01 Jul 2023 01:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जानकारी दी है। प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की। 

विज्ञापन
parliament monsoon session 2023 will commence from 20 july till 11 august said union minister pralhad joshi
संसद के मानसून सत्र की तारीख का एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है। संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में आयोजित हो सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है।  
विज्ञापन


23 दिन चलेगा मानसून सत्र
संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 23 दिन चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मुद्दा उठाया था। लॉ कमीशन भी इसे लेकर राय ले रहा है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर खासा हंगामा होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मानसून सत्र रहेगा हंगामेदार
मानसून सत्र के दौरान दिल्ली के लिए लाए गए केंद्र सरकार के संशोधन बिल पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि यह बिल सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद लाया गया है, जिसमें दिल्ली में प्रशासन के लिए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अधिकृत किया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी काफी मुखर है और विभिन्न पार्टियों का समर्थन जुटाकर केंद्र पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र के दौरान इस पर खूब हंगामा देखने को मिल सकता है। मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भी विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed