{"_id":"60f560c08ebc3e6d5f05e099","slug":"parliament-monsoon-session-2021-tmc-leader-sukhendu-sekhar-ray-calls-union-minister-bangladeshi-uproar-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का मानसून सत्र : टीएमसी ने केंद्रीय मंत्री को बता दिया बांग्लादेशी, राज्यसभा में हुआ जमकर हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद का मानसून सत्र : टीएमसी ने केंद्रीय मंत्री को बता दिया बांग्लादेशी, राज्यसभा में हुआ जमकर हंगामा
Mon, 19 Jul 2021 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:53 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के जिन सहयोगियों की सूची आज सदन के पटल पर रखी है उनमें एक राज्यमंत्री कथित तौर पर बांग्लादेशी हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : ANI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए पश्चिम बंगाल के एक सांसद को सोमवार को कथित तौर पर ‘‘बांग्लादेशी’’ बताया और इस बारे में सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की। इस मुद्दे पर हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
दो बार के स्थगन के बाद दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के जिन सहयोगियों की सूची आज सदन के पटल पर रखी है उनमें एक राज्यमंत्री कथित तौर पर बांग्लादेशी हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एक नोटिस दिया है। खड़गे ने कहा वह बांग्लादेशी हैं या नहीं, यह जानने को मुझे पूरा अधिकार है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों को बेबुनियाद’’ करार दिया और इसमें सच्चाई नहीं होने का दावा करते हुए उपसभापति हरिवंश से इसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की बेबुनियाद बातें सदन में रखने की कोशिश की जा रही है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं। इसमें सत्यता नहीं है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर समाज के एक वर्ग विशेष को अपमानित करने का आरोप लगाया और उपसभापति से विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए विषय को कार्यवाही में शामिल नहीं करने का अनुरोध किया। इसके जवाब में हरिवंश ने कहा कि इसका परीक्षण किया जाएगा।