Monsoon Session: लोकसभा में नारियल विकास बोर्ड विधेयक पास, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
{"_id":"610a101eb2ff6f288966a4bf","slug":"parliament-monsoon-session-2021-live-updates-pegasus-controversy-farmers-protes-lok-sabha-rajya-sabha-news-04-august-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: लोकसभा में नारियल विकास बोर्ड विधेयक पास, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 04 Aug 2021 03:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:58 PM IST
खास बातें
Parliament Monsson Session 2021 Live: पेगासस जासूसी मामले पर संसद में लगातार गतिरोध जारी है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लगातार रणनीति बनाने में जुटा है वहीं किसान के मुद्दों पर भी कई विपक्षी सांसद संसद के बाहर और भीतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और हाथों में पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए थे। जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए पढ़े यहां...
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : Rajya sabha tv
लाइव अपडेट
03:56 PM, 04-Aug-2021
नारियल विकास बोर्ड संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित
नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पारित हो गया है। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही गुरुवाल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
03:32 PM, 04-Aug-2021
राज्यसभा में विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण विधेयक पास
राज्यसभा में भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित किया गया। वहीं विपक्ष के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
03:22 PM, 04-Aug-2021
हिरासत में हुई मौतों के लिए मुआवजे की सिफारिश: गृह राज्य मंत्री
राज्य सभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक अप्रैल 2018 से 30 जून 2021 की अवधि के दौरान हिरासत में हुई मौतों (पुलिस और न्यायिक) के 593 मामलों में मौद्रिक मुआवजे के रूप में 15,90,74,998 रुपये की सिफारिश की है।03:21 PM, 04-Aug-2021
चर्चा के लिए व्यापक सहमति जरूरी: वेंकैया नायडू
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि व्यापक सहमति से ही मुद्दों को सदन में चर्चा के लिए उठाया जा सकता है। उन्होंने उन दलों के नेताओं से मुलाकात की जिनके सदस्य कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आज 12वें दिन के लिए व्यवधानों पर चिंता व्यक्त की और नेताओं से किसानों के मुद्दों, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी पर चर्चा के लिए सदन के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक समझौते के संदर्भ में सदन में सामान्य स्थिति की वापसी को सक्षम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
02:49 PM, 04-Aug-2021
निलंबित टीएमसी सांसद सदन से बाहर जाने से किया इनकार
सभी निलंबित टीएमसी सांसद जिन्हें एक दिन के लिए राज्यसभा की कार्यवाही से बाहर जाने को कहा गया था वे वर्तमान में राज्यसभा कक्ष के प्रवेश द्वार के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके लिए मार्शल तैनात हैं।
02:12 PM, 04-Aug-2021
छह साल में पैरा मिलिट्री फोर्स के 323 जवान एनकाउंटर में शहीद: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बुधवार को अहम जानकारी देते हुए बताया कि छह साल में पैरा मिलिट्री फोर्स के 323 जवान एनकाउंटर में शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 04-Aug-2021
तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्य पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर आसन के समक्ष हंगामा कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। सभापति ने इन सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो सदस्य आसन के समक्ष आ गए हैं और तख्तियां दिखा रहे हैं, उनके नाम नियम 255 के तहत प्रकाशित किए जाएंगे और उन्हें पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
11:55 AM, 04-Aug-2021
हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। देखें वीडियो...
11:21 AM, 04-Aug-2021
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Rajya Sabha adjourned till 2 pm amid sloganeering by Opposition MPs over 'Pegasus Project' media report. pic.twitter.com/nsW3hqOJSX
— ANI (@ANI) August 4, 2021
11:20 AM, 04-Aug-2021
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11.30 तक के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11.30 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Lok Sabha adjourned till 11.30 am amid sloganeering by Opposition MPs. pic.twitter.com/6BhU6fOMXR
— ANI (@ANI) August 4, 2021
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन