फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Mahakumbh PM Modi Ahead of Delhi Election Result

Parliament Session: अमेरिका से प्रवासी भारतीयों के निर्वासन पर लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा, बिरला ने लगाई फटकार

Thu, 06 Feb 2025 11:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा था। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Mahakumbh PM Modi Ahead of Delhi Election Result
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने और प्रयागराज महाकुंभ हादसे में लोगों की मौत सहित विभिन्न मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। इस वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।'

विज्ञापन

Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Mahakumbh PM Modi Ahead of Delhi Election Result
राज्यसभा - फोटो : अमर उजाला

पहले जानिए राज्यसभा में क्या हुआ...
सुबह उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई दी और फिर इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। थोड़ी ही देर बाद आसन पर आए उपसभापति हरिवंश ने बताया कि उन्हें प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने, महाकुंभ में कथित कुप्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर कुल 13 नोटिस मिले हैं। उन्होंने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए। इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाम दलों आदि के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।

उपसाभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर बैठने और शून्यकाल सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया। हंगामा जारी रहता देख उन्होंने 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Mahakumbh PM Modi Ahead of Delhi Election Result
लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

अब जानिए लोकसभा में क्या हुआ...
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने लोकसभा में भी हंगाम किया। जोरदार नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने इस विषय को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह 12 बजे विपक्षी सदस्यों के कार्यस्थगन के नोटिस पर विचार करेंगे। कई विपक्षी सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे।

बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया। नारेबाजी के बीच नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित कुछ पूरक प्रश्न पूछे गए। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।'

बिरला ने यह भी कहा, 'आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं। यह विदेश नीति का मामला है। उनकी अपनी नीतियां होती हैं। इस पर सरकार गंभीर है। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें। आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।'

विज्ञापन

Parliament Budget Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Mahakumbh PM Modi Ahead of Delhi Election Result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

क्या है मामला?
दरअसल, अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा था। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है। निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं। इनमें 19 महिलाएं और चार वर्षीय एक लड़का, पांच व सात वर्षीय दो लड़कियों सहित 13 नाबालिग शामिल हैं। ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से कुछ ही दिन पहले यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed