फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paris deal: India committed, says PM Modi as Obama tweets praise, Ban Ki-moon says 'dhanyawad'

पेरिस समझौते पर ओबामा ने की पीएम मोदी की तारीफ, बान की-मून बोले- धन्यवाद

Mon, 03 Oct 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Paris deal: India committed, says PM Modi as Obama tweets praise, Ban Ki-moon says 'dhanyawad'
- फोटो : twitter

भारत ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायू समझौते को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। भारत के इस कदम से पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। रविवार को गांधी जयंती के मौके पर भारत ने पेरिस समझोते को आधिकारिक रूप से लागू किया तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर पीएम मोदी की तरीफ की, उन्होंनें लिखा, ”गांधीजी हमारे बच्चों के लिए दुनिया बनाना चाहते थे। पेरिस समझौते में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों ने वही विरासत आगे बढ़ाई है।”

विज्ञापन


ओबामा की तारीफ का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंनें लिखा ”प्रकृति के प्रति प्‍यार और चिंता भारतीय संस्‍कृति है। भारत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस ने भी भारत के पेरिस समझौते में शामिल होने का स्‍वागत किया

Paris deal: India committed, says PM Modi as Obama tweets praise, Ban Ki-moon says 'dhanyawad'

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव बान की-मून ने भी भारत के इस ऐतिहासिक कदम उठाने की तारीफ की, उन्होंने ”सभी भारतीयों को धन्‍यवाद” कहा। मून ने यह संदेश संयुक्‍त राष्‍ट्र न्‍यूज सेंटर पर एक वीडियो में दिया। उन्‍होंने कहा- ”पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में शामिल होकर आज भारत की सरकार ने वैश्विक नेतृत्व दिखाया है।

फ्रांस ने भी भारत के पेरिस समझौते में शामिल होने का स्‍वागत किया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है- ”महात्‍मा गांधी के जन्‍मदिन पर, गणतंत्र के राष्‍ट्रपति (फ्रांसिस ओलांद) भारत द्वारा पेरिस समझौते का समर्थन करते हैं।” फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति ओलांद ने याद किया कि भारत ने दिसंबर 2015 में इस समझौते को अपनाने में अहम भूमिका निभाई थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed