फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pares rawal said public praise and abuse same time

'नेता को दुआएँ और गालियाँ दोनों मिलती हैं'

Mon, 30 May 2016 03:32 PM IST
बीबीसी/इंदु पांडेय
बीबीसी/इंदु पांडेय Updated Mon, 30 May 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
pares rawal said public praise and abuse same time
बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल - फोटो : bbc

एक्टिंग से राजनीति में आए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल का कहना है कि उन्हें अभी फिल्में भी करनी है और समाज के लिए भी काम करना है। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल की पहचान क्या है, नेता की या अभिनेता की? इस सवाल पर उनका कहना है कि उनकी पहचान तो अभिनय से ही है।

विज्ञापन


हालांकि वे कहते हैं, 'डायरेक्टर के कट कहने के बाद काम पूरा हो जाता है और नेता का बोलने के बाद काम शुरू हो जाता है।' उनके अनुसार नेता का काम बहुत कठिन होता है। यहां लोगों की दुआएं मिलती है, लेकिन काम नहीं किया तो गाली भी खानी पड़ती है।
विज्ञापन


परेश बचपन से अभिनेता ही बनना चाहते थे। उनका जन्म 1955 को हुआ है। फ़िल्म 'हेराफेरी' में उनका बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ था। बाबूराव का चश्मा आज भी सब को याद है। इसके अलावा उन्होंने हर तरह की भूमिकाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद परेश का मानना है कि मोदी सरकार के दो साल बेमिसाल है। वे मोदी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि मोदी ने दो सालों में कोई छुट्टी नहीं ली। साथ ही कहते हैं कि उन्होंने गरीब को सर उठा कर जीना सिखाया। पहले के अनुभव को याद करते हुए कहते हैं कि पहले जनता को लगता था कि पर्दे पर कॉमेडी करने वाला इंसान कैसे इतना गम्भीर काम कर सकता है। 


लेकिन समय के साथ सबको समझ में आ गया कि नेता के रूप में भी वे एक काबिल इंसान हैं।1994 में आई 'फिल्म' सरदार परेश रावल के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से है। इसमें निभायी गई भूमिका उनके दिल के बेहद करीब है। 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' भी उन्हें पसंद है। उनका कहना है कि अपने भीतर जिम्मेदारी का अहसास आया तो नेता बनकर पहले से अधिक परिपक्व हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed