{"_id":"6922dc73b92d273f6102cce4","slug":"parameshwara-hints-he-too-is-in-cm-race-in-case-of-leadership-change-in-karnataka-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के इस मंत्री ने मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल होने के दिए संकेत; दलित सीएम के तौर पर दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक के इस मंत्री ने मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल होने के दिए संकेत; दलित सीएम के तौर पर दावा
Sun, 23 Nov 2025 03:36 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:36 PM IST
सार
कर्नाटक में पिछले कई महीने से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हैं। हालांकि कई बार सीएम सिद्धारमैया के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बात का नकार चुके हैं। इसी बीत राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को इशारा किया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और 'दलित मुख्यमंत्री' की मांग के बीच, वह भी मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं।
विज्ञापन
जी. परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को साफ संकेत दिया कि अगर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो वे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। लंबे समय से चली आ रही 'दलित मुख्यमंत्री' की मांग के बीच उनका यह बयान राजनीतिक हलचल को और गर्म कर गया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी तक कांग्रेस हाईकमान की ओर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है, न ही पार्टी आलाकमान ने इस विषय पर कोई संकेत दिया है और न ही कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) में यह मुद्दा उठा है।
यह भी पढ़ें - SIR Row: एसआईआर के खिलाफ विजय की टीवीके ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा; अब तक इतने दलों ने दायर की याचिका
मैं तो हमेशा रेस में हूं - जी परमेश्वर
परमेश्वर ने कहा, 'मैं तो हमेशा रेस में हूं, इसमें कुछ नई बात नहीं। 2013 में मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, हमारी मेहनत से सरकार बनी… लेकिन मैंने इसका पूरा श्रेय कभी अपने नाम नहीं किया। उस चुनाव में मैं जीत जाता तो तस्वीर शायद अलग होती।' उन्होंने बताया कि कांग्रेस में आमतौर पर पीसीसी अध्यक्ष को मुख्यमंत्री पद का मौका मिलने की परंपरा रही है, हालांकि यह हर बार लागू नहीं होती। 'अभी तो ऐसी स्थिति ही नहीं बनी। जब वक्त आएगा, देखा जाएगा।'
विज्ञापन
'दलित सीएम' की मांग फिर उभरी
जब उनसे पूछा गया कि क्या एससी/एसटी समुदाय के मंत्रियों की लगातार बैठकों के कारण 'दलित मुख्यमंत्री' की मांग जोर पकड़ रही है, तो उन्होंने कहा, 'दलित मुख्यमंत्री की मांग तो बहुत पुरानी है।' हाल में उनके साथ मंत्री एच.सी. महादेवप्पा, सतीश जारकीहोली और अन्य नेताओं की मुलाकातें चर्चा में हैं, जिन्हें कई लोग संकेत मान रहे हैं।
राज्य में 'नवंबर क्रांति' की अटकलें
कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे किए। इसी के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि 2023 में सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच किसी 'पावर-शेयरिंग फॉर्मूले' पर सहमति हुई थी, जिसके तहत 'नवंबर में नेतृत्व परिवर्तन' हो सकता है। इसे कुछ लोग 'नवंबर क्रांति' भी कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें - TVK: 'डीएमके की विचारधारा, भ्रष्टाचार है', जनसभा में टीवीके प्रमुख विजय का सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला
गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने इन सारी अटकलों को फिलहाल मीडिया की रचना बताया, और साफ कहा कि अंतिम फैसला एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ही लेंगे, और वह भी तभी, जब आवश्यकता महसूस होगी।