फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Param Bir Singh had advised me not to collect money for anyone: Waze to commission

उगाही मामला: सचिन वाजे जांच आयोग के समक्ष पेश, कहा- परमबीर सिंह ने पैसे नहीं लेने की दी थी सलाह

Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM IST
सार

एक सदस्यीय आयोग परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
Param Bir Singh had advised me not to collect money for anyone: Waze to commission
सचिन वाजे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई पुलिस से बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने शुक्रवार को जांच आयोग को बताया कि आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह ने उन्हें सलाह दी थी कि वे किसी के लिए पैसे इकट्ठा करने की अवैध गतिविधि में शामिल न हों। गुरुवार को छह महीने बाद सार्वजनिक रूप से सामने आए परमबीर सिंह के सोमवार को न्यायमूर्ति के यू चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


परमबीर के आरोपों की जांच कर रहा आयोग
एक सदस्यीय आयोग परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कर रहा है कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने वाजे सहित कई पुलिस अधिकारियों को मुंबई में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


देशमुख के वकील ने की सचिन वाजे से की जिरह
शुक्रवार को देशमुख की वकील अनीता कैस्टेलिनो ने वाजे से जिरह की। आयोग के समक्ष वाजे के हलफनामे का हवाला देते हुए वकील ने पूछा कि क्या मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त सिंह ने उन्हें कभी किसी दबाव में न आने और किसी के लिए धन इकट्ठा करने की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी थी। इस पर वाजे ने जवाब दिया कि आईपीएस अधिकारी ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस सलाह को माना, वाजे ने कहा कि मैं खत्म हो चुका था। वाजे ने खुद को एक ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा कि मुझे कुछ दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में कानून के खिलाफ जाने के लिए मजबूर किया गया था। इस बीच परमबीर के वकील ने कहा कि केस के सिलसिले में ठाणे जाने की वजह से वह अदालत में पेश नहीं हो सकेंगे। 

एक दिन पहले आयोग ने चेतावनी दी थी कि अगर सिंह मौजूद नहीं रहे तो उन्हें उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर अमल किया जा सकता है। वकील ने कहा कि सिंह शनिवार या किसी अन्य दिन पेश होने के लिए तैयार हैं। आयोग ने कहा कि वह शनिवार को नहीं बैठता और सिंह सोमवार (29 नवंबर) को पेश हो सकते हैं, जिस पर वकील ने सहमति जताई। 


सोमवार को परमबीर और अगले दिन देशमुख होंगे पेश
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के विरुद्ध लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग के समक्ष भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी परमबीर सिंह सोमवार को पेश होंगे। सिंह के वकील ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख पर आरोप लगाए थे जिसकी जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति के यू चंडीवाल आयोग का गठन किया गया था। इस बीच जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग के समक्ष 30 नवंबर को पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed