फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Paper Leak: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi criticize UP Government on Up Police paper leak case

Paper Leak: पेपर लीक पर हमलावर राहुल-प्रियंका, बोले चांद-मंगल पर जाने वाला देश फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:51 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ऐसा ही RO Exam में हुआ है। यहां भी पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद, मेरठ से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे दोबारा से एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं...

विज्ञापन
Paper Leak: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi criticize UP Government on Up Police paper leak case
Paper Leak: Rahul gandhi, Priyanka Gandhi - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, फ्रंट फुट पर आ गए हैं। शुक्रवार को इन दोनों नेताओं ने पेपर लीक केस को लेकर यूपी सरकार को घेरने का प्रयास किया। प्रियंका गांधी ने कहा, बस एक बार सोच कर देखिए, 50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रुपए का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कार्ड जारी हुए। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर, उनके परिवारों पर। राहुल गांधी ने कहा, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ऐसा ही RO Exam में हुआ है। यहां भी पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद, मेरठ से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे दोबारा से एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है। प्रियंका ने लिखा, कौन कराता है ये पेपर लीक। कैसे होता है ये पेपर लीक। चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता। जहां एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े।

विज्ञापन

कांग्रेस ने यूपी में भर्ती विधान पेश किया था, जिसमें पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के प्रावधान रखे गए थे। पेपर लीक संकट को देखते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार के सामने कई मांग रखी हैं। हाल में हुई दोनों पेपर लीक की घटनाओं की सीबीआई जांच हो। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। एक परीक्षा कैलेंडर जारी हो, जिसमें विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज हों। इसका उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। भर्तियों के साथ आरक्षण में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नियुक्त हों। युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म नि:शुल्क किए जाएं। परीक्षा देने के लिए युवाओं को फ्री बस और ट्रेन मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं। वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं। ठेठ बनारसी अंदाज में कहें, तो मोदी जी 'नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं'। इससे पहले राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कहा था, पेपर लीक आपके साथ अन्याय है। यह सब आपके प्रधानमंत्री करा रहे हैं। संगम की नगरी में आप पर अत्याचार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, आप डरो नहीं, हाथ उठाओ। पेपर लीक होने का मुद्दा मैं उठाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed