फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pankhuri Pathak and Archana Gautam did not get even 10 percent of the votes of social media followers in up election

यूपी चुनाव: कांग्रेस की पंखुड़ी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर, पर 10 फीसदी वोट भी नहीं मिले, अर्चना की जमानत जब्त हो गई

Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 02:07 AM IST
सार

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक को मात्र 13494 वोट मिले है। वह यहां चौथे नंबर रहीं। साथ ही अर्चना गौतम का तो और बुरा हाल हुआ मेरठ के हस्तिनापुर से उनको मात्र 1519 वोट ही मिले।

विज्ञापन
Pankhuri Pathak and Archana Gautam did not get even 10 percent of the votes of social media followers in up election
पंखुड़ी पाठक और अर्चना गौतम - फोटो : twitter

विस्तार

समाजवादी पार्टी से कांग्रेस पार्टी में आईं हाईप्रोफाइल उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक को नोएडा विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा है। पांखुड़ी को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, परंतु चुनावों में उन्हें फॉलोअर्स की संख्या के 10 फीसदी वोट भी नहीं मिले। 

विज्ञापन


पंखुड़ी अक्सर अलग-अलग चैनलों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम का जादू भी लोगों पर नहीं चला। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अर्चना की जमानत जब्त हो गई। 
विज्ञापन


पंखुड़ी को 13494 तो अर्चना को 1519 वोट मिले
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक को मात्र 13494 वोट मिले हैं। वह नोएडा सीट से चुनाव लड़ीं और चौथे नंबर पर रहीं। इसके साथ ही अर्चना गौतम का तो और बुरा हाल हुआ मेरठ के हस्तिनापुर से उनको मात्र 1519 वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखुड़ी की सोशल मीडिया में उपस्थिति की बात की जाए तो उनके ट्विटर पर लगभग चार लाख ज्यादा फॉलोअर हैं और फेसबुक पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर हैं। पंखुड़ी पाठक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 

वहीं अर्चना गौतम को ट्विटर पर 18 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं तो इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। फेसबुक पर तो अर्चना की काफी बड़ी तादात है इनको यहां करीब 80 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

पंखुड़ी पाठक और अर्चना का प्रचार करने आए थे कांग्रेस के दिग्गज
पंखुड़ी पाठक और अर्चना गौतम का प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के थिंकटैंक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, खुद कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आए थे। वहीं प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने तो नोएडा की सड़कों पर रोड शो भी किए थे। वहीं पंखुड़ी पाठक के साथ सचिन पायलट ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे।

कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को स्टार प्रचारक भी बनाया था। वे अपनी सीट के अलावा दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए गईं थीं। वहीं पंखुड़ी के लिए प्रचार भी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था।  पंखुड़ी पाठक राजनीति में कॉलेज के समय से काफी सक्रिय रहती हैं।


कांग्रेस में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी हुआ करती थीं। दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक का जन्म साल 1992 में दिल्ली में हुआ था उनके पिता नाम डॉ. जेसी पाठक और मां डॉ. आरती पाठक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed