Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   panchayat gave order to shave head of molestation victim as part of purification ritual

छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की को पंचायत से मिली 'सजा', सिर मुंडवाया

Tue, 13 Feb 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
panchayat gave order to shave head of molestation victim as part of purification ritual

छेड़छाड़ का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की के घरवालों को उसके समुदाय की पंचायत ने इसलिए सिर मुंडवा दिया ताकि उसके शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा सके। यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की है जहां अर्जुन नाम के शख्स ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब समुदाय के उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस शुद्धिकरण का आदेश दिया था और उसे करवाया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि बाल मुंडवाने की घटना 5 फरवरी को कुकदुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में घटी। यह गांव जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूरी पर है। घटना के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा- जनवरी 21 को लड़की के साथ 22 साल के अर्जुन यादव ने उस समय छेड़खानी की जब वह निर्माण स्थल पर काम करने के लिए गई थी। इसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी। जिन्होंने स्थानीय पंचायत को इसके बारे में बताया। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत ने अगले दिल मामले को रफा-दफा कर दिया और यादव पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


हालांकि 4 फरवरी को बैगा आदिवासी समुदाय जिससे कि लड़की ताल्लुक रखती है एक बैठक की और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी के बाद लड़की अशुद्ध हो गई है। जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने लड़की के बालों को मुंडवाने का आदेश दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके। अगले ही दिन लड़की के बाल काट दिए गए। उसके परिवार को समुदाय के लोगों के लिए भोज करवाने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक ने कहा- घटना के सामने आने के बाद एक पुलिस टीम को गांव भेज दिया गया है और आरोपी यादव को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उन 10 लोगों की तलाश कर रही है जिसमें तीन महिला शामिल है जिन्होंने लड़की के बाल काटे थे। मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed