फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panama Papers: Vijay Mallya directly linked to firm in Virgin Islands

पनामा पेपर्स लीक्स: भारत छोड़कर भागे माल्या का संबंध वर्जिन आइलैंड फर्म से

Fri, 08 Apr 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
Panama Papers: Vijay Mallya directly linked to firm in Virgin Islands
विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ - फोटो : PTI

भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाए बिना विदेश चले गए विजय माल्या का नाम अब पनामा पेपर्स लीक्स में आ गया है। इंटरनेशनल कॉनसोर्टियम ऑफ इनवेस्टीगेटिव जर्नलिज्म की तरह से जारी किए गए पनामा पेपर्स लीक्स में पता चला है कि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की वेंचर कंपनी न्यू होल्डिंग लिमिटेड जोकि 15 फरवरी, 2006 से अस्तित्व में हैं। इस कंपनी का सीधा संबंध विजय माल्या से है, नाकि विजय माल्या से जुड़ी किसी कंपनी से है। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की वेंचर कंपनी न्यू होल्डिंग लिमिटेड का कामकाज 3 विट्टल माल्या रोड, बेंगलुरू से चल रहा है, यह विजय माल्या का स्‍थानीय पता है।

विज्ञापन


पनामा पेपर्स लीक्स में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि विजय माल्या का पोर्टिकुल्स ट्रस्‍ट नेट से भी लेना-देना है। आईसीआईजी के मुताबिक पोर्टिकुल्स ट्रस्ट की मदद से विदेशों में खाते खोले जाते थे।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि देश के 13 से ज्यादा बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज बिना चुकाए ही विजय माल्या विदेश चले गए। इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं हो सकी। विजय माल्या से बाकाया वसूल करने के लिए देश के बैंक सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। वहीं ईडी की तरफ से भी विजय माल्या को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई पर अपनी संपत्ति की जानकारी देनी के लिए विजय माल्या को नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed