फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pampore Attack: Rajnath Singh ordered not to count bullets fighting with Pak

राजनाथ ने पाक को चेताया, 'पहले की फायरिंग तो नहीं गिनेंगे गोलियां'

Mon, 27 Jun 2016 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Updated Mon, 27 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Pampore Attack: Rajnath Singh ordered not to count bullets fighting with Pak
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पांपोर में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा बलों को ‘स्पष्ट आदेश हैं कि वे पहली गोली न चलाएं। लेकिन जवाबी कार्रवाई करते समय गोलियां गिनें नहीं।’
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पांपोर में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भेजी जाएगी। यह समिति हमले से निपटने में हुई चूक का पता लगाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इसके लिए गृह सचिव को निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार को सीआरपीएफ की बस पर हुए हमले में आठ जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


राजनाथ ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा कि हम पहले फायरिंग नहीं करेंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान फायरिंग करता है तो हम जवाब में अपनी गोलियां नहीं गिनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'जवानों के हौसले की सराहना'

Pampore Attack: Rajnath Singh ordered not to count bullets fighting with Pak

इससे पहले, रविवार को फतेहगढ़ साहिब में बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300वें शहीदी समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। आतंकियों ने भारतीय जवानों पर छल से हमला किया लेकिन दो आतंकियों को ढेर करना बड़ी कामयाबी है। देश जवानों के हौसले की सराहना करता है। 

राजनाथ ने कहा कि जब भी वह इतिहास के पन्नों को पलट कर देखते हैं तो खालसा ही एक ऐसा पंथ देखने को मिलता है जिसने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सुरक्षा के लिए एक कवच के तौर पर काम किया। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने बाबा बंदा सिंह की वीरगाथा, धर्म के लिए लड़ाई और मजलूमों को उनका हक दिलवाने को उजागर नहीं किया। उनकी शहादत को रहती दुनिया तक याद रखा जाए, इसलिए हमें सराहनीय प्रयास करने होंगे।

समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed