फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pamban bridge opened after 85 days in Tamil Nadu

तमिलनाडु: इस पुल के ऊपर से ट्रेन और नीचे से निकलते हैं जहाज, 85 दिनों बाद खोला गया

Sat, 29 Jun 2019 08:35 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 29 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Pamban bridge opened after 85 days in Tamil Nadu
पंबन पुल - फोटो : ANI

तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित पंबन पुल को शुक्रवार को 85 दिनों बाद खोला गया है। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके ऊपर से ट्रेन और नीचे से जहाज गुजरते हैं। पुल को खोले जाने के बाद इसके नीचे से 80 जहाज निकाले गए। 

विज्ञापन


इस पुल के ऊपर उठने वाले 63 मीटर हिस्से का इस्तेमाल मालवाहक जहाजों को निकालने के लिए किया जाता है। 

1914 में यातायात के लिए खुला

पंबन पुल धनुषकोडि और रामेश्वरम को जोड़ता है। इसे साल 1914 में यातायत के लिए खोला गया था। हालांकि साल 1964 में आई बाढ़ के कारण इसका कुछ हिस्सा बह गया। लेकिन बीते साल ही सरकार ने इसके पुनर्निमाण का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन

देश के रोमांचक मार्गों में से एक

सिर्फ एक रोमांचक ट्रेन की सवारी के अलावा, तमिलनाडु से रामेश्वरम तक का पंबन पुल पर यह मार्ग बेहद रोमांचकारी और साहसिक माना जाता है। यह भारत के सबसे अद्भुत रेलवे मार्गों में से एक है। इस रेल मार्ग को ब्लू सी ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है, यह भारत के शेष हिस्सों में पंबन द्वीप पर रामेश्वरम को जोड़ता है और भारत में दूसरा सबसे लंबा पुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed