फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pallawi of agra completed ride of leh ladakh

आगरा की पल्लवी ने तय की लेह लद्दाख की सबसे मुश्किल राइड

Mon, 28 Mar 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 28 Mar 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
pallawi of agra completed ride of leh ladakh
पल्लवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दुनिया के सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों पर पताका फहराने वाली आगरा की पल्लवी फौजदार ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। सितंबर 2015 में उन्होंने 18774 फुट ऊंचाई पर स्थित माना पास (डुंगरीला) की बाइक से राइड पूरी की। इस कारनामे के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिकंदरा के हरीश नगर की पल्लवी फौजदार (36) लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली आगरा की पहली महिला राइडर हैं। वह दिल्ली में अपने पति एयरफोर्स आफीसर परीक्षित और दो बच्चों के साथ रहती हैं। वह लखनऊ में स्टोन का बिजनेस भी संभालती हैं। पल्लवी ने बताया कि 20 सितंबर 2015 को दिल्ली के इंडिया गेट से उन्होंने एवंजर बाइक से राइड शुरू की थी।
विज्ञापन


वहां से बद्रीनाथ से एक किलोमीटर आगे माना गांव पहुंचीं। यह देश का आखिरी गांव है। माना गांव से भी 55 किलोमीटर आगे माना पास पड़ता है, यह पूरा कच्चा रास्ता है, पल्लवी ने यह दूरी छह घंटे में तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को वापस दिल्ली लौटीं

pallawi of agra completed ride of leh ladakh
पल्लवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

24 सितंबर को माना पास में दस्तक दी। 27 सितंबर को वापस दिल्ली लौटीं। 19 मार्च 2016 को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स का सर्टिफिकेट उनके घर पहुंचा। वर्ष 2015 जुलाई में ही पल्लवी ने दिल्ली के इंडिया गेट से बुलट बाइक से लेह लद्दाख का सफर शुरू किया था।

करीब चार हजार किलोमीटर का सफर उन्होंने 18 दिन में पूरा किया था। रिकार्ड में रजिस्टर्ड स्थान लाचंगलुंग ला, तंगलांग ला, खार्दुंग ला, वारी ला, चांग्ला ला, मरसिमिक ला, सताथो ला, काकसंग ला तक गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed