{"_id":"5f9163808ebc3e9be418cf03","slug":"palghar-mob-lynching-case-eight-more-arrested-by-maharashtra-cid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालघर भीड़ हिंसा : महाराष्ट्र पुलिस ने आठ और लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पालघर भीड़ हिंसा : महाराष्ट्र पुलिस ने आठ और लोगों को गिरफ्तार किया
Thu, 22 Oct 2020 04:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को इस साल अप्रैल में पालघर जिले में भीड़ द्वारा तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या मामले में आठ और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले पुलिस से इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पालघर भीड़ हिंसा मामले में गुरुवार को आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कोविड-19 महामारी के बीच घटनास्थल पर मौजूद थे। इनमें से कुछ को घटनास्थल के वायरल वीडियो में भी देखा गया है और कुछ उस समय घटना में शामिल थे।अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल के वीडियो में आरोपी हाथ में लाठी पकड़े भी दिखाई दे रहे है। वहीं पालघर भीड़ हिंसा मामले में अब तक 186 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 11 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर सुनवाई टली : अदालत में गुरुवार को इस मामले के 70 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनाई तीन नवंबर को होगी।
बता दें कि इस साल 16 अप्रैल को पालघर में भीड़ ने चोरी के शक में दो साधुओं और उनके कार ड्राइवर पर हमला बोल दिया था। भीड़ ने तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। साधु महाराष्ट्र के मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों पर हत्या, पुलिस को रोकने और दंगा भड़काने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक तीन चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।