फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palayan Nahi Parakram’ VHP to launch campaign to prevent Hindu migration

हिंदुओं के लिए 'पलायन नहीं, पराक्रम' अभियान शुरू करेगी वीएचपी

Sun, 02 Oct 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Palayan Nahi Parakram’ VHP to launch campaign to prevent Hindu migration
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद जल्द ही पूरे देश में 'पलायन नहीं पराक्रम' (लड़ो, भागो नहीं) अभियान शुरू करेगी, ताकि दूसरे समुदायों की कथित यातनाओं से परेशान होकर 'पलायन कर रहे हिंदू परिवारों' के पलायन को रोका जा सके। 
विज्ञापन


परिषद के अवध यूनिट फ्रंट ने शनिवार को लखनऊ में दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत की, यहां कार्यकर्ताओं को हिंदू परिवारों के पलायन को रोकने और उन्हें एकजुट कर विश्वास पैदा करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संदर्भ में रविवार को एक विस्तृत सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 'पलायन नहीं पराक्रम' अभियान पर चर्चा होगी। वीएचपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन 400 वॉलंटियरों को संबोधित करेंगे। वर्कशॉप का आयोजन लखनऊ शहर से 20 किलोमीटर दूर एक कॉलेज के कैंपस में आयोजित की गई है। 
विज्ञापन


वीएचपी के इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि कैराना से कुछ हिंदू परिवारों के पलायन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शामली जिले के कैराना में खराब कानून व्यवस्था और अपराधियों के डर से कई सारे परिवार पलायन कर गए हैं। इससे पहले कैराना से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने यह मसला उठाया था कि इलाके से 300 से ज्यादा परिवार पलायन कर गए हैं। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने देश भर में सर्वे कराया और उन इलाकों की पहचान की, जहां से हिंदुओं की जनसंख्या मुसलमानों और ईसाइयों के मुकाबले पिछले कुछ सालों में कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

'यूपी के कई इलाकों में अल्पसंख्यक हो गए हिंदू'

Palayan Nahi Parakram’ VHP to launch campaign to prevent Hindu migration
इस संदर्भ में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि वीएचपी हिंदुओं के बीच विश्वास का माहौल बनाएगी, ताकि वे दूसरे समुदायों के डर से पलायन न करें। साथ ही जिन क्षेत्रों और इलाकों में दूसरे समुदायों के डर से पलायन हो रहा है, वीएचपी उन इलाकों में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की इकाइयां विकसित करेगी। ये लोग रोजाना हिंदू परिवारों से मिलेंगे और यात्राओं के जरिए उनके बीच विश्वास पैदा करने की कोशिश करेंगे। 

गौरतलब है कि दुर्गा वाहिनी वीएचपी की महिला शाखा है और लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देती है। अवध प्रांत के एक नेता ने कहा कि दुर्गा वाहिनी के सदस्य हिंदू परिवारों की महिलाओं से बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में जहां से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं प्रभुत्व वाले समुदाय 'महिलाओं के साथ छेड़छाड़' और 'लव जिहाद' के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते हैं।

इस अभियान के तहत वीएचपी उन इलाकों में भी सभा का आयोजन करेगी, जहां हिंदू परिवारों की संख्या ज्यादा है और वह उन करीबी इलाकों से सटे हैं, जहां से पलायन हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि वीएचपी जल्द ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंपेगी। परिषद का कहना है कि 17 राज्यों के विभिन्न इलाकों से हिंदू परिवारों का पलायन हुआ है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओड़िशा, जम्मू और कश्मीर शामिल हैं। वीएचपी का दावा है कि पिछले 30 सालों में यूपी के कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। इन इलाकों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed