फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palaniswami accuses DMK government, advises health minister to focus on his work

Tamil Nadu: पलानीस्वामी का द्रमुक सरकार पर आरोप, स्वास्थ्य मंत्री को अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी

Tue, 15 Aug 2023 01:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 15 Aug 2023 01:39 PM IST
सार

पलानीस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इस वजह से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अब अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है और मरीजों को उचित इलाज की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
Palaniswami accuses DMK government, advises health minister to focus on his work
Edappadi K Palaniswami, Ma Subramanian - फोटो : Social Media

विस्तार

अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही के लिए राज्य सरकार द्रमुक की आलोचना की है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम से उचित देखभाल सुनिश्चित करने और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है। 
विज्ञापन


विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने आरोपों का हवाला देते हुए बताया कि कन्याकुमारी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक तीन साल के बच्चे का गलत तरीके से रेबीज का इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज के बाद अब बच्चे की हालत में सुधाक है। 
विज्ञापन


उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि सुब्रमण्यम को मैराथन का उद्घाटन करने का भी समय नहीं है, इसलिए सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडार नहीं है। अपने एक बयान में पलानीस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि खेल मंत्री हैं, सुब्रमण्यम खेल प्रशिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसमें संदेह है कि वह स्वास्थ्य मंत्री है जो जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं या खेल विकास मंत्री। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इस वजह से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अब अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है और मरीजों को उचित इलाज की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।


अन्नाद्रमुक नेता ने एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे का हाथ काटने वाले मामले का जिक्र करते हुए कहा कि द्रमुक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इलाज के कारण बच्चे का हाथ काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल में सर्दी-जुखाम के कारण जाता है, तो उसे कुत्ते के काटने वाला इंजेक्शन दिया जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed