फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palaiswamy was not the person, people wanted as CM: Deepa Jayakumar

'पलानीसामी वो व्यक्ति नहीं जिसे सीएम बनाना चाहते थे लोग'

Fri, 24 Feb 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Palaiswamy was not the person, people wanted as CM: Deepa Jayakumar
दीपा जयकुमार - फोटो : ANI

तमिलानाडु में बेशक पलानीसामी ने राजनीतिक हंगामें के बीच विधानसभा में बहुमत सिद्ध कर दिया हो, लेकिन राज्य में राजनीतिक हंगामा अभी थमा नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने पनालीसामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपा ने कहा कि पलानीसामी वो व्यक्ति नहीं हैं जिसे लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते थे।
विज्ञापन


जिस तरह की हाईजैकिंग पार्टी के भीतर हुई है वो सही नहीं है। लोग लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, मैं उनसे मिलूंगी और बात करूंगी। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु सीएम पलानीसामी ने तमिलनाडु में हो रहे राजनीतिक हंगामे को लेकर शुक्रवार को अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयललिता की मौत पर कोई भी रहस्य नहीं

Palaiswamy was not the person, people wanted as CM: Deepa Jayakumar

पलानीसामी ने हंगामे पर कहा कि मामला विचाराधीन है सबकुछ कानून के अनुरूप किया जाएगा। तमिलनाडु सीएम ने जयललिता की मौत को मामले पर हो रहे हंगामे पर भी टिप्पणी की।

सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम जयललिता की मौत पर कोई भी रहस्य नहीं है। लोग इस बेवजह मुद्दा बना रहे हैं। सूखे से प्रभावित किसानों को भी मदद मुहैया कराने की बात सीएम ने कही। उन्होंने कहा कि जो किसान सूखे की समस्या से प्रभावित हुए हैं, उन्हें पांच दिन के भीतर मदद मुहैया कराई जाएगी। हम 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात भी कही।

वहीं गुरुवार को डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। स्टालिन ने राष्ट्रपति से तमिलनाडु के मौजूदा हालात में हस्तक्षेप कर लोकतंत्र बहाली की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed