{"_id":"5fefa2a3c64fbf3bbc34016a","slug":"pakistani-spies-trying-to-call-indian-jawans-to-gather-sensitive-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील सूचना जुटाने के लिए भारतीय जवानों को फोन करने की कोशिश रहे पाकिस्तानी जासूस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संवेदनशील सूचना जुटाने के लिए भारतीय जवानों को फोन करने की कोशिश रहे पाकिस्तानी जासूस
Sat, 02 Jan 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि पाकिस्तानी जासूस संवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए भारतीय जवानों को फोन करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी खुद को सुरक्षाबल का वरिष्ठ बताकर संबंधित बल के कंट्रोल रूम और अधिकारियों को खुफिया जानकारी लेने के लिए फोन कर रहे हैं या कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा है कि जवानों, वीवीआईपी मूवमेंट और अहम प्रतिष्ठानों समेत अन्य संवेदनशील जानकारी के लिए पाकिस्तानी जासूसों ने नए तरीके को अपनाया है। इस खुफिया इनपुट पर सुरक्षाबलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही अर्धसैनिक बलों से कंट्रोल रूम, स्टाफ को इस संबंध में जानकारी देने कहा गया है कि जब तक फोन करने वाला अपनी सटीक पहचान न बताए उसे कोई जानकारी न दी जाए। पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों की कोशिशों को नाकाम करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में भी बताया गया।
सोशल मीडिया पर भी फैलाया है जाल
इनपुट में कहा गया कि पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर सुरक्षाबलों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। कुछ असामाजिक और देशविरोधी तत्व भी सोशल मीडिया के जरिये जवानों अधिकारियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं ताकि गोपनीय जानकारियां जुटाई जा सकें।
सभी सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में अपने जवानों को अवगत कराने को कहा गया है ताकि कोई भी गोपनीय सूचना लीक न हो सकें।