फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Pakistani Sister Qamar Mohsin Sheikh Will Meet PM to Tie Rakhi News in Hindi

PM Modi Rakhi-Sister: रक्षाबंधन के लिए PM मोदी से मिलेंगी उनकी पाकिस्तानी बहन, बोलीं- मैंने खुद की तैयार राखी

Tue, 22 Aug 2023 08:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 08:37 AM IST
सार

कमर मोहसिन शेख ने इस बार खुद राखी बनाई है। इसी को लेकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि इस बार मैंने राखी खुद बनाई है। मैं उन्हें कृषि पर आधारित एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Pakistani Sister Qamar Mohsin Sheikh Will Meet PM to Tie Rakhi News in Hindi
कमर मोहसिन शेख - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर तनाव की खबरें सामने आती हैं, लेकिन बहुत कम ऐसा होता है कि जब दोनों देशों के बीच प्यार की बात हो। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के मौके पर दोनों देशों के बीच प्यार देखने को मिलेगा। पाकिस्तान की कमर मोहसिन शेख यानी भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की राखी बहन इस साल खुद अपने भाई को राखी बांधेंगी। 

विज्ञापन

मजाकिया बातों का जिक्र
कमर मोहसिन शेख ने इस बार खुद राखी बनाई है। इसी को लेकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि इस बार मैंने राखी खुद बनाई है। मैं उन्हें कृषि पर आधारित एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है। उन्होंने आगे कहा कि 2-3 साल तक मैं कोविड के कारण राखी बांधने नहीं जा सकी, लेकिन इस बार मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी और राखी बांधूंंगी। इस दौरान, मोहसिन ने अपने और पीएम मोदी के बीच होने वाली कुछ मजाकिया बातों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन

सारी दुआएं हुईं पूरी
कमर शेख ने अपने पहले रक्षाबंधन को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार पीएम मोदी को राखी बांधी थी तब वो आरएसएस कार्यकर्ता थे, तब उनके लिए बहुत दुआ मांगी थी कि वो सीएम बनें और बाद में वो बन भी गए। आगे कहा कि जब मैंने फिर मोदी को राखी बांधी और कहा कि मैं चाहती हूं कि आप पीएम बने, इसके लिए मैं दुआ करूंगी। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि हां तेरी सारी दुआएं पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुझे भी अच्छा लगता था कि वो मुझसे ऐसे बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे कहा कि जब वो पीएम बनें तो मैं बहुत खुश थी। मैं उनके लिए दुआ करती हूं कि वो ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और स्वस्थ्य रहें। अच्छी सेहत के साथ जितना काम कर सकते हैं वो करें। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed