{"_id":"68c5aaef4505f9d2d302c555","slug":"pakistani-origin-cosmetics-dry-dates-worth-rs-12-crore-seized-at-nhava-sheva-port-two-held-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: न्हावा शेवा बंदरगाह पर 12 करोड़ के पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: न्हावा शेवा बंदरगाह पर 12 करोड़ के पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त, दो गिरफ्तार
Sat, 13 Sep 2025 11:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:03 PM IST
सार
Maharashtra: डीआरआई ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पाकिस्तान से भेजे गए 12 करोड़ रुपये मूल्य के सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त किए। ये माल यूएई के नाम पर झूठे दस्तावेजों के जरिए भेजा गया था। इस तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक सीमा शुल्क एजेंट भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडॉब स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पाकिस्तान से आए करीब 12 करोड़ की कीमत के सामान से भरे 28 कंटेनर जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारभी किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, ये कंटेनर सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर से भरे हुए थे, जिन्हें दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के जरिए इस तरह भेजा गया था कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मूल का दिखाया जा सके। लेकिन वास्तव में उनका संबंध पाकिस्तान से था।
ये भी पढ़ें: कुकी विधायकों ने पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपा ज्ञापन, अलग विधानसभा और केंद्र शासित प्रदेश की मांग की
विज्ञापन
'ऑपरेशन डीप मैनीफेस्ट' नाम के अभियान के तहत देश की शीर्ष तस्करी-रोधी एजेंसी ने करीब 800 टन माल जब्त किया है। इस सामान को तीन भारतीय आयातकों ने खरीदा था, जो सरकार के पाकिस्तान-मूल के सामान के आयात पर रोक के नियमों का उल्लंघन है।
डीआरआई ने बताया कि माल के असली स्रोत को छिपाने के लिए पाकिस्तान, भारत और यूएई के नागरिकों ने मिलकर जालसाजी की। एक दुबई में में रहने वाले भारतीय व्यक्ति सूखे खजूर के पारगमन के लिए नकली चालान बनाए और अपनी कंपनियों का उपयोग कर समुद्री मार्ग को छिपाया। यह व्यक्ति कमीशन पर काम करता है।
ये भी पढ़ें: 'किसी भी दल ने लिखित में बहिष्कार नहीं किया..', तीन विधेयकों की जेपीसी जांच पर बोले लोकसभा अध्यक्ष
भारत से पाकिस्तान की ओर पैसे भेजने की भी व्यवस्था की गई थी। इसकी आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एक सीमा शुल्क एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने माल की उत्पत्ति गलत बताकर पाकिस्तान से सौंदर्य प्रसाधन तस्करी कराने में मदद की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन