फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani news of Indian soldiers attacking UN vehicle completely wrong: sources

संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किए जाने के मामले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान फैला रहा झूठ

Sat, 19 Dec 2020 07:33 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Dec 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Pakistani news of Indian soldiers attacking UN vehicle completely wrong: sources
loc - फोटो : अमर उजाला
नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमला किए जाने संबंधी पाकिस्तान की ओर से आई खबर पूरी तरह से झूठी, आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही।
विज्ञापन

 

यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेना के उन आरोपों के बाद आई है कि भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक (यूएनएमओ) के एक वाहन को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उस क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई। चूंकि संयुक्त राष्ट्र के वाहनों की आवाजाही की जानकारी पहले से ही होती है, इसलिए ऐसी किसी भी तरह की गोलीबारी का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान की ओर से आने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत है। सैन्य सूत्रों ने भी पाकिस्तानी सेना के आरोप को खारिज किया।

संयुक्त राष्ट्र कर रहा घटना की जांच  

वहीं, संयुक्त राष्ट्र उस घटना की जांच कर रहा है, जिसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों (यूएनएमओ) का एक वाहन किसी अज्ञात वस्तु की चपेट में आ गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही।



संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस वक्त मेरा मानना है कि हमारे पास जो जानकारियां हैं, उससे यह पता चलता है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और मिशन अभी इस घटना की जांच कर रहा है। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed