फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani mortar killed 14-year-old Afia and his uncle, seven injured

पाकिस्तानी मोर्टार ने ली 14 साल की आफिया और उसके अंकल की जान

Sun, 14 May 2017 12:57 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम Updated Sun, 14 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistani mortar killed 14-year-old Afia and his uncle, seven injured
मोर्टार से क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूल की दीवार

पाकिस्तान ने रविवार एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजौरी के चिंगस क्षेत्र में 7 गावों को निशाना बनाकर 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग की। पाक की तरफ से तरफ से लागातार हो रही फायरिंग की वजह से एलओसी से सटे गावों से लोग पलायन कर रहे हैं। वो खौफ की वजह से रिश्तेदारों के घरों में पनाह लेने को मजबूर है।

विज्ञापन


शनिवार को पाक की तरफ से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी पार से 120मिमी और 80 मिमी के मोर्टार दागे गए। इस गोलाबारी 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सेना के 4 जवानों समेत सात लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पाक की गोलीबारी में जिन दो नागरिकों की मौत हुई है, उसमें 14 साल की आफिया और उसके 50 साल के अंकल तुफैल हुसैन हैं। तुफैल की पत्नी जैतून बेगम को घायल हालत में जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दागा गया मोर्टार उनके घर के नजदीक आ गिरा

Pakistani mortar killed 14-year-old Afia and his uncle, seven injured

पाक की तरफ से दागा गया मोर्टार उनके घर के नजदीक आ गिरा। तुफैल और उनकी पत्नी जैतून पुंछ जिले के मेंढर से पिछले साल ही यहां शिफ्ट हुए थे। आफिया के मां-बाप की कुछ दिन पहले ही तुफैल और उनकी पत्नी के साथ रहने आ गए थे।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह 7.15 मिनट पर हुई फायरिंग में 2 अन्य महिलाओं और 4 सेना के जवान भी घायल हुए हैं। घायल महिला की पहचान सोनिया और रेखा देवी के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मनीष मेहता के मुताबिक शाम तक हुई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया। पाक गोलीबारी में 35 साल की महिला की मौत के 48 घंटे बाद पाक ने इस तरह की गोलाबारी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed