पाकिस्तानी मोर्टार ने ली 14 साल की आफिया और उसके अंकल की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजौरी के चिंगस क्षेत्र में 7 गावों को निशाना बनाकर 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग की। पाक की तरफ से तरफ से लागातार हो रही फायरिंग की वजह से एलओसी से सटे गावों से लोग पलायन कर रहे हैं। वो खौफ की वजह से रिश्तेदारों के घरों में पनाह लेने को मजबूर है।
शनिवार को पाक की तरफ से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी पार से 120मिमी और 80 मिमी के मोर्टार दागे गए। इस गोलाबारी 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सेना के 4 जवानों समेत सात लोग घायल हुए थे।
पुलिस के मुताबिक पाक की गोलीबारी में जिन दो नागरिकों की मौत हुई है, उसमें 14 साल की आफिया और उसके 50 साल के अंकल तुफैल हुसैन हैं। तुफैल की पत्नी जैतून बेगम को घायल हालत में जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दागा गया मोर्टार उनके घर के नजदीक आ गिरा
पाक की तरफ से दागा गया मोर्टार उनके घर के नजदीक आ गिरा। तुफैल और उनकी पत्नी जैतून पुंछ जिले के मेंढर से पिछले साल ही यहां शिफ्ट हुए थे। आफिया के मां-बाप की कुछ दिन पहले ही तुफैल और उनकी पत्नी के साथ रहने आ गए थे।
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह 7.15 मिनट पर हुई फायरिंग में 2 अन्य महिलाओं और 4 सेना के जवान भी घायल हुए हैं। घायल महिला की पहचान सोनिया और रेखा देवी के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मनीष मेहता के मुताबिक शाम तक हुई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया। पाक गोलीबारी में 35 साल की महिला की मौत के 48 घंटे बाद पाक ने इस तरह की गोलाबारी को अंजाम दिया।