फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani Iranian crew thanked Indian Navy for saving them from Somali pirates by INS Sumitra

Somali Pirates: पाकिस्तानी और ईरानी क्रू ने किया भारतीय नौसेना का धन्यवाद, नेवी ने जारी किया ऑपरेशन का वीडियो

Thu, 01 Feb 2024 01:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 01 Feb 2024 01:58 AM IST
सार

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी ध्वज वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल करके 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया था।

विज्ञापन
Pakistani Iranian crew thanked Indian Navy for saving them from Somali pirates by INS Sumitra
Pakistani Iranian crew - फोटो : ANI

विस्तार

सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए पाकिस्तानी और ईरानी क्रू ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए वीडियो में पाकिस्तानी और ईरानी दल के एक सदस्य ने कहा, हमें सोमाली समुद्री लुटेरों ने पकड़ लिया था। तभी भारतीय नौसेना वहां आ गई। उन्हें देखकर सोमाली समुद्री डाकू डर गए और अपने हथियार फेंक दिए। हमारी जान बचाने के लिए भारतीय नौसेना को धन्यवाद।
विज्ञापन


इस बीच भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी ध्वज वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल करके 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया था।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान का वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि नौसेना ने कैसे जहाज के चालक दल के सदस्यों को बचाया और सोमाली डाकुओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा से चेतावनी फायरिंग की गई। भारतीय नौसेना द्वारा एक्स पर साझा किए गए वीडियो में निहत्थे समुद्री डाकू दिखाई दे रहे हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत सभी समुद्री खतरों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे हमारे समुद्र सभी देशों के नाविकों के लिए सुरक्षित हैं।

28 जनवरी को जहाज के अपहरण को लेकर मिला था आपात संदेश
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी ध्वज वाले जहाज पर डकैती की कोशिश को विफल करने के साथ 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बचाया था। यह मछली पकड़ने वाला जहाज था। भारतीय नौसेना के स्वदेशी गश्ती जहाज आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है। 28 जनवरी को युद्धपोत ने एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) के अपहरण के संबंध में एक आपात संदेश का जवाब दिया था, जिस पर समुद्री डाकू ने चालक दल को बंधक बना लिया गया था।

आईएनएस सुमित्रा ने कार्रवाई करते हुए जहाज को रोक लिया और एसओपी का पालन करते हुए 17 ईरानी चालक दल को 29 जनवरी की सुबह में सुरक्षित बचा लिया गया था। जहाज को समुद्री डाकुओं से मुक्त कराने के बाद आगे के पारगमन के लिए छोड़ दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed