पाकिस्तान में सलमान की वजह से बढ़ रहा अपराध, पाक अभिनेत्री ने लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में युवा बॉलीवुड की फिल्में देख कर बर्बाद हो रहे हैं और पाक में अपराध बढ़ रहा है।
पाकिस्तान के लाहौर में मीडिया से मुखातिब होते हुए राबी पीरजादा ने कहा कि भारतीय सिनेमा में सभी बॉलीवुड फिल्में अपराध को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं। उन्होंने
अभिनेता सलमान खान पर अरोप लगाते हुए कहा कि उनकी फिल्मों में आपराधिक गतिविधि को ज्यादा दिखाया जाता है।
वहीं भारतीय सिनेमा पर सवाल उठाया और पूछा कि वे अपने देश के युवाओं के लिए कैसी फिल्में बना रहे हैं बॉलीवुड आखिर अपने युवाओं को क्या सिखाना चाहता है।
बॉलीवुड पर उठाया सवाल
पीरजादा ने कहा कि एक एक दौर था जब पाकिस्तान में सामाजिक मुद्दों को लेकर फिल्में बनाई जाती थी लेकिन बॉलीवुड ने सब कुछ बदल दिया है। बता दें कि पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस और गायक राबी पीरजादा की 'शोर शराबा' और 'प्यार की एफआईआर' दो फिल्में इसी साल 2017 में रिलीज होने वाली हैं।
इन दिनों वे इन दोनों फिल्मों के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में परजादा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने अभिनेता सलमान को छिछोरा बताया और इसी वीडियो में पीरजादा ने इमरान हाशमी, रितेश देशमुख और रितिक रोशन का भी मजाक उड़ाया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा।