फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan terrorist planned pulwama like attack in jammu kashmir retired army officer book reveals

Pulwama: पुलवामा के 10 दिन बाद ही फिर वैसा हमला करना चाहते थे आतंकी! पूर्व सैन्य अधिकारी की किताब में खुलासा

Sat, 25 Feb 2023 07:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Feb 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलवामा हमले के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर पुलवामा जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची थी।
loader
pakistan terrorist planned pulwama like attack in jammu kashmir retired army officer book reveals
साल 2019 में हुआ था पुलवामा हमला

विस्तार

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान बलिदान हो गए थे। यह देश के इतिहास के बड़े आतंकी हमलों में से एक था। अब एक किताब में पूर्व सैन्य अधिकारी ने खुलासा किया है कि पुलवामा हमले के 10 दिन बाद ही आतंकी फिर से पुलवामा जैसा हमला करने की साजिश रच रहे थे। हालांकि सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मुस्तैदी से काम करते हुए आतंकियों को हमले से पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया और एक और पुलवामा जैसा हमला विफल कर दिया।  



बता दें कि चिनार कॉर्प्स कमांडर रह चुके रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने अपनी किताब 'कितने गाजी आए, कितने गाजी गए' में खुलासा किया है कि पुलवामा हमले के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर पुलवामा जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची थी। हालांकि खूफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 


किताब में बताया गया है कि 24 फरवरी 2019 को खूफिया सूचना मिली कि आतंकी आत्मघाती हमला करने की साजिश रच रहे हैं। जम्मू कश्मीर के कुलगाम इलाके के डीएसपी अमन कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय राइफल्स को इस हमले के बारे में खूफिया सूचना दी थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना और अन्य सुरक्षाबलों की टीमों ने तीन आतंकियों को 24 फरवरी 2019 की रात कुलगाम के तुरीगाम गांव में घेर लिया। जैसे ही आतंकियों के ठिकाने पर मौजूद होने की पुष्टि हुई तो दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। 

ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का जवान बलदेव राम आतंकियों की गोली का शिकार हो गया। ऐसे में ऑपरेशन में शामिल जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी अमन ठाकुर ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए घायल सिपाही को सुरक्षित जगह पहुंचाया लेकिन इस दौरान डीएसपी अमन ठाकुर खुद आतंकियों की गोली का शिकार हो गए। घायल होने के बावजूद डीएसपी अमन ठाकुर ने एक आतंकी को गोलीबारी में मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान जैश ए मोहम्मद के आतंकी नोमान के तौर पर हुई। 

34 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान नायब सूबेदार सोमबीर ने भी गजब की वीरता दिखाते हुए ओसामा नामक पाकिस्तानी आतंकी को गोलीबारी में मार गिराया। हालांकि इस गोलीबारी में  नायब सूबेदार सोमबीर भी घायल हो गए। इस तरह तीनों आतंकी ऑपरेशन में मारे गए लेकिन डीएसपी अमन ठाकुर और नायब सूबेदार सोमबीर भी इस ऑपरेशन में बलिदान हो गए। दोनों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि अगर तुरीगाम ऑपरेशन सफल नहीं होता और आतंकी हमला करने में कामयाब हो जाते तो इससे बड़ा नुकसान होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed