फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan tells india, wife can meet kulbhushan jadhav

भारत के आगे झुका पाकिस्तान, पत्नी को कुलभूषण जाधव से मिलने की दी इजाजत

Sat, 11 Nov 2017 06:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
pakistan tells india, wife can meet kulbhushan jadhav
कुलभूषण जाधव - फोटो : Amar Ujala

जासूसी के आरोपों में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की पत्नी की याचिका को शुक्रवार को पाकिस्तान ने मानवीय आधार पर स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने बताया कि अब जाधव की पत्नी उनसे जाकर जेल में मिल सकती हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए कुलभूषण को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने का फैसला किया है। जाधव की पत्नी से मुलाकात के लिए पाकिस्तान व्यवस्था करेगा। पाकिस्तान ने कुलभूषण के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियां चलाने और जासूसी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पाक सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा पा चुके कुलभूषण जाधव वहां की जेल में बंद हैं। भारत की याचिका पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव को सजा देने पर रोक लगा दी थी। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 5 अक्तूबर को कहा था कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की क्षमा याचिका पर फैसला करने के करीब है। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने कहा था कि कुलभूषण जाधव की दया याचिका सेना प्रमुख के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव 

याचिका पर प्रक्रिया के तहत विचार हो रहा है हालांकि मैं इतना आश्वस्त कर सकता कि यह अंतिम फैसले के करीब है और आपको इसके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। अपीलीय अदालत द्वारा याचिका खारिज करने के बाद जाधव ने जून में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पास दया याचिका भेजी थी। कानून के तहत वह सेना प्रमुख से माफी मांगने के हकदार हैं और इसके खारिज होने पर वह पाकिस्तानी राष्ट्रपति का रुख कर सकते हैं।

जाधव की मां को वीजा देने से कर दिया था इनकार

pakistan tells india, wife can meet kulbhushan jadhav

इससे पहले जाधव की मां को वीजा देने का भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव की मां को वीजा देने के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है। हालांकि भारत ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि उन्होंने जाधव की मां को वीजा न दिए जाने पर पाकिस्तान से इसकी शिकायत की है। सुषमा ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को जाधव की मां अवंतिका जाधव को वीजा दिए जाने के बारे में लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed