{"_id":"5ce0a61dbdec220724488125","slug":"pakistan-still-in-worry-of-air-strikes-on-balakot-for-f-16-secyruty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान अभी भी बालाकोट पर एयर स्ट्राइक के खौफ में, सता रही एफ-16 की सुरक्षा की चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान अभी भी बालाकोट पर एयर स्ट्राइक के खौफ में, सता रही एफ-16 की सुरक्षा की चिंता
Sun, 19 May 2019 06:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 19 May 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
एफ 16 और पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वायुसेना के बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई वायुसेना के एयर स्ट्राइक के खौफ से पाकिस्तान अभी भी उबर नहीं पाया है। एयर स्ट्राइक के 75 दिन बाद भी उसे अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों का कहना है कि पाक वायुसेना ने अपने एफ-16 विमानों को उनके होमबेस सरगोधा पंजाब और सिंध से हटाकर भीतरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर अपने सेटेलाइट के दायरे में तैनात किया है। उसने यह डर की वजह से किया है। उसे यह भय सता रहा है कि यदि भारत फिर से एयर स्ट्राइक करता है तो उसके सभी विमानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारत को जवाब देने में नाकाम रही पाक वायुसेना नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते इलाकों में ज्यादा सक्रिय है। उसने जम्मू क्षेत्र के पास सियालकोट में टैंक और बड़े हथियारों की मौजूदगी बढ़ा दी है। पाकिस्तान पिछले ढाई महीने से हाई अलर्ट पर है। इतना ही उसका ज्यादा एयर स्पेस अभी भी बंद है।
विज्ञापन