{"_id":"58f487f34f1c1b3874471309","slug":"pakistan-s-pm-nawaz-sharif-and-narendra-modi-meeting-soon-is-very-much-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोली पाकिस्तानी मीडिया- जल्द मुलाकात कर सकते हैं मोदी और शरीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बोली पाकिस्तानी मीडिया- जल्द मुलाकात कर सकते हैं मोदी और शरीफ
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 17 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष नवाज शरीफ जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से ये खबर सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PAK बोला- जाधव ने क्यों रखे दो पासपोर्ट? राजनाथ ने कहा- रिहाई के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
विज्ञापन
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच कुलभूषण जाधव के फांसी के मुद्दे पर तनाव की स्थिति है। सूत्रों के मुताबिक जून में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
मीडिया द्वारा पूछ जाने पर की क्या कजाखस्तान के अस्ताना में संगठन की मीटिंग के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत हो सकती है, पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया ऐसा संभव है।
ये भी पढ़ें- #KulbhushanJadhav: भाजपा सांसद आरके सिंह बोले 'हो सकता है उसको मार दिया गया हो'
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता की पूरी द्विपक्षीय प्रक्रिया भारतीय जासूस के मामले की वजह से कमजोर हो। कुलभूषण केवल एक हिस्सा है। मुद्दा ये है कि भारतीय राज्य पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारी ने इस बात पर बल दिया कि लेकिन पड़ोसियों तक पहुंच की सरकार की नीति नहीं बदलेगी।
पाकिस्तानी रक्षा विश्लेषक और सेवानिवृत पाकिस्तानी सेना के अधिकारी तलत मसूद ने कहा कि भारत के साथ समझौता पाकिस्तान के हित में है।