Indian Army: पश्चिमी सीमा पर उकसावे वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, ड्रोन से कर रहा घुसपैठ की कोशिश
Indian Army Action: पाकिस्तान लगातार भारत की सीमा से लगे शहरों पर ड्रोन से हमले कर रहा है। इस कड़ी में भारतीय सेना ने पंजाब और गुजरात के शहरों में सीमापार से आए ड्रोन को जमींदोज कर दिया है।
विस्तार
खासा कैंट के ऊपर उड़ा रहे ड्रोन को सेना किया ढेर
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।
OPERATION SINDOOR
Pakistan’s blatant escalation with drone strikes and other munitions continues along our western borders. In one such incident, today at approximately 5 AM, Multiple enemy armed drones were spotted flying over Khasa Cantt, Amritsar. The hostile drones were… pic.twitter.com/BrfEzrZBuCविज्ञापन विज्ञापन— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 10, 2025
यह भी पढ़ें - Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन
रक्षा अधिकारी के मुताबबिक, पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में बाइकर YIHA III कामिकेज ड्रोन लॉन्च किए, जिससे पंजाब के रिहायशी इलाकों को खतरा की स्थिति बन गई थी। आज सुबह पांच बजे सेना की एयर डिफेंस गन ने इस प्रयास को विफल कर दिया और ड्रोन को हवा में ही नष्ट हो गया। ड्रोन का उद्देश्य नागरिक क्षेत्रों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना था।
Pakistan launched Byker YIHA III Kamikaze drones in Amritsar, Punjab endangering the residential areas of Punjab. The attempt was thwarted by Army Air Defence guns at 5 AM today, destroying the same in the air. The drone was aimed to target civilian areas and innocent civilians:… pic.twitter.com/p9G4fRogPg
— ANI (@ANI) May 10, 2025
पंजाब के अमृतसर में मुगलानी कोट गांव के एक खेत से ड्रोन का मलबा बरामद किया गया।
#WATCH | अमृतसर, पंजाब | मुगलानी कोट गांव के एक खेत से ड्रोन का मलबा बरामद किया गया। pic.twitter.com/u2cmhamnbS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
पंजाब के जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के हिस्से मिले।
#WATCH पंजाब: जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के हिस्से मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। pic.twitter.com/pXaomYiyZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
यह भी पढ़ें - Akash Missile System: 'मेरे लिए खुशी का दिन', 'आकाश' के पाकिस्तानी मिसाइल को ढेर करने पर बोले पूर्व वैज्ञानिक
#WATCH | जालंधर, पंजाब: ग्रामीण जालंधर के कंगनीवाल गांव में हुए विस्फोट के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन के हिस्से बरामद किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।) pic.twitter.com/QBjJtErrqH
पंजाब के ग्रामीण जालंधर के कंगनीवाल गांव में घर पाकिस्तानी ड्रोन से प्रभावित हुए।
#WATCH | जालंधर, पंजाब: ग्रामीण जालंधर के कंगनीवाल गांव में घर पाकिस्तानी ड्रोन से प्रभावित हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
(वीडियो वर्तमान समयानुसार न हीं है।) pic.twitter.com/Fd16glvvmi
पंजाब के मानसा के एक गांव में एक प्रोजेक्टाइल के टुकड़े बरामद किए गए हैं।
#WATCH पंजाब: मानसा के एक गांव में एक प्रोजेक्टाइल के टुकड़े बरामद किए गए हैं। pic.twitter.com/UGNzIK4tXG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।
गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया: रक्षा अधिकारी pic.twitter.com/pWEBpa3Diq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025