फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan return Gita got 20 marriage proposals

पाक से लौटी गीता को मिले शादी के 20 प्रस्ताव, सुषमा स्वराज भी ढूंढ रही हैं रिश्ता

Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan return Gita got 20 marriage proposals

पाकिस्तान से वापस लौटी मूक-बधिक लड़की गीता को एक पूजारी और एक लेखक सहित 20 लोगों से शादी के प्रस्ताव आए हैं। उसकी शादी के संबंध में फेसबुक पर एक विज्ञापन निकाला गया था। गीता बचपन में ही गलती से पाकिस्तान चली गई थी। अब एक सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र पुरोहित उसके मां-बाप को खोजने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ही 9 दिन पहले फेसबुक पर उसकी शादी के संबंध में एक विज्ञापन दिया था। पुरोहित ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 लोगों ने उससे शादी की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने इसके लिए बायो-डाटा भी भेज दिया है। इनमें से 12 लोग दिव्यांग हैं जबकि अन्य लोगों में किसी भी तरह की शारीरिक असक्षमता नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनमें से एक ने खुद को मंदिर का पुजारी जबकि दूसरे ने खुद को लेखक बताया है। इससे पहले पुरोहित ने दावा किया था कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद उनसे गीता के लिए रिश्ता ढूंढने को कहा है। बता दें कि स्वराज ने गीता वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed