{"_id":"5d413f468ebc3e6cc80263d0","slug":"pakistan-repeatedly-firing-on-border-now-indian-diplomat-has-been-summoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर लगातार फायरिंग के बाद पाक की सीनाजोरी, भारतीय राजनयिक को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर लगातार फायरिंग के बाद पाक की सीनाजोरी, भारतीय राजनयिक को किया तलब
Wed, 31 Jul 2019 02:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
एलओसी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीमा पर लगातार संघर्षविराम तोड़ने के साथ पाकिस्तान अब सीनाजोरी पर उतर आया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत के राजनयिक को तलब किया है। मंगलवार को हुए क्रास बॉर्डर फायरिंग के दौरान कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा और कई पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर पाकिस्तान सेना द्वारा की जाने वाली गोलीबारी और गोलाबारी का यह लगातार चौथा दिन है, जिनमें अब तक एक बच्चे और एक जवान की जान चुकी है और दो अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मनकोट और शाहपुर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास वाले क्षेत्रों में गोलाबारी की थी।