फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan releases 87 Indians from Prison

पाकिस्तान ने 87 भारतीय कैदियों को किया रिहा

Mon, 07 Mar 2016 11:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 11:58 PM IST
सार

  • 87 भारतीय कैदियों को रिहा करने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें वाघा सीमा पर भारत को सौंपा
  • भारतीयों में से अधिकतर मछुआरे हैं

विज्ञापन
Pakistan releases 87 Indians from Prison
भारतीय कैदी

विस्तार

पाकिस्तान ने सोमवार को 87 भारतीय कैदियों को रिहा करने के बाद उन्हें वाघा सीमा पर भारत को सौंपा। रिहा होने वाले लोगों में अधिकतर मछुआरे हैं जो कथित रूप से जल सीमा का उल्लंघन कर पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे।

विज्ञापन


वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने कहा कि हमने 87 भारतीयों जिनमें से अधिकतर मछुआरे हैं, को रिहा कर बीएसएफ को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद उन्हें  भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


इन लोगों को रविवार को कराची की लांधी जेल से रिहा किया गया था। ये लोग ट्रेन से सोमवार को लाहौर पहुंचे।

लांधी जेल के उप अधीक्षक शाकिर शाह ने स्थानीय समाचारपत्र से कहा कि 20 मार्च को 86 भारतीय कैदियों को रिहा किया जा सकता है। शाकिर के अनुसार कराची जेल में अभी कुल 457 भारतीय कैदी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed