फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan prisoners in india under special security after Pulwama attack

पुलवामा हमले के बाद विशेष सुरक्षा घेरे में पाकिस्तानी कैदी

Fri, 22 Feb 2019 01:21 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Feb 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
pakistan prisoners in india under special security after Pulwama attack
tihar jail
भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र वाली जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा पुख्ता करें। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद करीब दो दर्जन पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है। यहां पर पाकिस्तान और कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले कैदियों की संख्या लगभग सत्तर है। पाकिस्तान की जेलों में भारत के 537 लोग बंद हैं। इनमें 54 सिविलियन और 483 मछुआरे शामिल हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जयपुर जेल में एक पाकिस्तानी कैदी शकीर उल्लाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि टीवी को लेकर कैदियों में आपसी कहासुनी हो गई थी। इस बात पर कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। इसी झड़प में शकीर को चोट लग गई। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस मामले में विरोध जताते हुए भारत से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

इस घटना के बाद देश की सभी जेलों को यह निर्देश दिया गया कि वे पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। निगरानी बढ़ाने के अलावा कई जेलों में पाकिस्तानी कैदियों को दूसरे सैल में भी शिफ्ट किया गया है। सैल के बाहर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल और अन्य एजेंसी द्वारा दर्ज मामलों में करीब दो दर्जन पाकिस्तानी कैदी बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक यहां पर सभी कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही मजबूत रहती है। पुलवामा हमला और उसके बाद जयपुर जेल में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत, इसके मद्देनजर पाकिस्तान और कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से कुछ कैदियों को इधर-उधर शिफ्ट किया गया है। 

दो साल पहले तक भारत की जेलों में बंद थे 307 पाकिस्तानी

केंद्र सरकार ने दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी थी कि भारतीय जेलों में 307 पाकिस्तानी बंद हैं। इनमें अपराधियों के अलावा मछली पकड़ने वाले भी शामिल हैं। 56 कैदियों की सजा पूरी होने के बाद जब भारत सरकार ने पाकिस्तान से इन कैदियों को भेजने की बात की तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन्हें अपना नागरिक बताने से ही इंकार कर दिया। पाकिस्तान की सरकार ने साफ तौर पर कहा कि ये हमारे नागरिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed