{"_id":"57f537184f1c1b8a322713e5","slug":"pakistan-planning-to-sent-hundreds-terrorist-to-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 100 आतंकियों को घुसपैठ कराने की तैयारी में पाक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर में 100 आतंकियों को घुसपैठ कराने की तैयारी में पाक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तकरीबन 100 आतंकियों को तैयार कर लिया है और उनकी घुसपैठ कराने की फिराक में है। समझा जाता है कि पाकिस्तान यह कवायद सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का बदला लेने के लिए कर रहा है। पाकिस्तानी पुलिस ने भी आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उनके 12 लोग मारे गए।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की सेना भारत के नागरिकों के साथ-साथ रक्षा अधिकारियों और सुरक्षा ठिकानों पर आतंकी हमलों की योजना बना रही है। इस बीच, एक भारतीय टीवी चैनल ने बुधवार को दोपाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों की बातचीत के अंश प्रसारित किए जिसमें पीओके के मीरपुर स्थित एक पुलिस अधिकारी अपने पुलिस अधीक्षक से सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा कर रहा है और बता रहा है कि इसमें 12 पाकिस्तानी मारे गए हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी सेना 100 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर हुई कैबिनेट समिति की बैठक (सीसीएस) में डोभाल ने यह जानकारी दी है।

सर्दियों से पहले घाटी में घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी
डेमो पिक
खुफिया एजेंसियों के हवाले से एनएसए ने पीएम के अलावा सीसीएस के सदस्यों गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी यह जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना ने इसके लिए आतंकियों के लगभग एक दर्जन लांच पैड को सक्रिय कर दिया है ताकि वे जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करके सर्जिकल स्ट्राइक का बदला ले सकें।
उधर, पीओके में दोनों पुलिस अधिकारियों की बातचीत में एसपी ने स्वीकार किया कि उसके लगभग पांच सैनिक और लश्कर-ए-ताइबा के कुछ आतंकी भिंबर एवं लीपा में मारे गए। उन्होंने कुल 12 पाकिस्तानियों के मारे जाने की बात स्वीकारी। डोभाल ने बैठक में आशंका जताई कि सर्दियां शुरू होने से पहले कुछ और आतंकवादी घाटी में घुसपैठ कर सकते हैं। इस बीच, भारत ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों के अभ्यास और सुखोई की गतिविधियां तेज कर दी है।