फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan news update: Pak ex-PM Imran on Sindh LG polls, Manipulated' polls will cause more agitation, anarchy

Pakistan: इमरान खान ने सिंध में स्थानीय चुनावों में लगाया फेराफेरी का आरोप, चुनाव आयोग को भी ठहराया दोषी

Wed, 18 Jan 2023 09:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Jan 2023 09:35 PM IST
सार

बुधवार को खान ने कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने के बजाय, पीपीपी वोट पाने के लिए बल, ब्लैकमेल, पुलिस उत्पीड़न और धन का उपयोग करती है। उन्होंने चुनाव परिणामों में असामान्य देरी पर सवाल उठाया और कुप्रबंधन के लिए पाकिस्तान के चुनाव आयोग को दोषी ठहराया।

विज्ञापन
Pakistan news update: Pak ex-PM Imran on Sindh LG polls, Manipulated' polls will cause more agitation, anarchy
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर सिंध प्रांत में स्थानीय चुनावों में हेरफेर का आरोप लगाया। खान ने कहा कि चुनावों के संबंध में हालिया रिपोर्टों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीपीपी की निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं है।
विज्ञापन


सिंध के 16 जिलों में रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा यह कराची में सबसे अधिक सीटें हथिया चुकी है तो हैदराबाद डिवीजन में प्रचंड बहुमत हासिल कर रही है।
विज्ञापन


पीपीपी वोट पाने के लिए बल और धन का उपयोग करती है: खान
बुधवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में खान ने कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने के बजाय, पीपीपी वोट पाने के लिए बल, ब्लैकमेल, पुलिस उत्पीड़न और धन का उपयोग करती है। उन्होंने चुनाव परिणामों में असामान्य देरी पर सवाल उठाया और कुप्रबंधन के लिए पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि चुनावों के नतीजों में कोई देरी नहीं 
ईसीपी की प्रवक्ता कुरतुल ऐन फातिमा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नतीजों में देरी के आरोप भी निराधार हैं। आयोग ने कहा कि चुनावों के नतीजों में कोई देरी नहीं हुई है। 2015 के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को संकलित करने में तीन दिन लग गए। 

भारतीय सामग्री प्रसारित करने के लिए दो केबल ऑपरेटरों के कार्यालय बंद 
पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ने बुधवार को देश के पंजाब प्रांत में दो केबल नेटवर्क के कार्यालयों को कथित तौर पर टीवी चैनलों पर भारतीय सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सील कर दिया।

पिछले हफ्ते चार केबल ऑपरेटरों के कार्यालयों को सील कर दिया था
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने पिछले हफ्ते चार केबल ऑपरेटरों के कार्यालयों को सील कर दिया था। पीईएमआरए ने एक बयान में कहा कि मुल्तान में उसके क्षेत्रीय कार्यालय ने मुजफ्फरगढ़ और आसपास के इलाकों में औचक निरीक्षण किया और दो केबल ऑपरेटरों - खानगढ़ में मेसर्स खानगढ़ केबल नेटवर्क और मुजफ्फरगढ़ में मेसर्स जी केबल नेटवर्क को सील कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed