{"_id":"5c2520a6bdec22571c3120ee","slug":"pakistan-minister-said-india-can-do-surgical-strike-again-bjp-said-it-is-confession-of-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक मंत्री बोले- भारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, भाजपा ने कहा यह अपराध की स्वीकारोक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक मंत्री बोले- भारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, भाजपा ने कहा यह अपराध की स्वीकारोक्ति
Fri, 28 Dec 2018 12:27 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक (फाइल फोटो)
भाजपा ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी मंत्री के सर्जिकल स्ट्राइक संबंधी दावे के बारे में कहा कि यह बयान ‘खुद के अपराध की स्वीकारोक्ति’ है। पाक के रेल मंत्री ने कहा था कि भारत उनके देश के खिलाफ फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। भाजपा ने कहा कि यह बयान दर्शाता है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली पाकिस्तान के रेल मंत्री और पीएम इमरान खान के करीबी शेख राशिद के बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया दी। शेख राशिद ने हाल ही में लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि 2019 में लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी ‘राजनीतिक फायदे’ के लिए एक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसा हमला करा सकते हैं।
विज्ञापन
राशिद ने कहा, ‘2019 पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा अपने देश में हुए पांच राज्यों में चुनाव हार गई है। अपने दक्षिणपंथी घटकों को खुश करने के लिए 2019 में आम चुनावों से पहले मोदी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का आदेश दे सकते हैं।’
विज्ञापन