फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan media calls PM Modi’s Kozhikode speech venomous & threat

पाकिस्तानी मीडिया ने मोदी के भाषण को बताया धमकी

Sun, 25 Sep 2016 12:54 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan media calls PM Modi’s Kozhikode speech venomous & threat
- फोटो : PTI

केरल के कोझीकोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर पाकिस्तानी मीडिया ने भी बेहद पैनी नजर रखी। मोदी का भाषण खत्म होने के कुछ घंटे के अंदर ही पाक मीडिया में इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी गई। पाक के अखबारों और चैनलों ने कहा कि मोदी ने उड़ी आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने की धमकी दी है। साथ ही उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और विकास की लड़ाई को जीतने की चुनौती भी दी है।

विज्ञापन


द न्यूज, द डॉन, जियो टीवी जैसे मीडिया अखबारों और चैनलों ने मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शनिवार को दिए गए भाषण में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया से अलग-थलग कर देने की धमकी दी है।'
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' ने भी पीएम मोदी के भाषण को धमकी भरा बताया है। द न्यूज ने लिखा, “उरी अटैक के बाद पहली जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय पीएम ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अलग-थलग कर देने की धमकी दी है।” इसी के साथ ही द न्यूज ने भारतीय मीडिया के हवाले से लिखा है कि भारत पाकिस्तान से हजार साल लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के दुनिया न्यूज टीवी चैनल ने भी भारतीय प्रधानमंत्री के भाषण को धमकी भरा बताया है। दुनिया न्यूज ने लिखा है कि उरी अटैक से बौखलाए पीएम मोदी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की धमकी दी। 

पाकिस्तानी हुक्मरानों को क्या कहा था पीएम मोदी ने

Pakistan media calls PM Modi’s Kozhikode speech venomous & threat
उड़ी आतंकी हमले से देशभर में जारी भारी आक्रोश के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की हजार साल तक जंग लड़ने की चुनौती स्वीकार है। उन्होंने पाकिस्तानी हुक्मरानों को एक तरह से ललकारते हुए कहा कि आतंकवादियों के लिखे भाषण पढ़ने वाले हुक्मरान कान खोलकर सुन लें कि भारत न तो उड़ी हमले को कभी भूलेगा और न ही हमारे 18 जवानों की शहादत बेकार जाएगी।

पहली बार पाकिस्तान का सीधा नाम लेते हुए पीएम मोदी ने हर हाल में कश्मीर हासिल करने की पाकिस्तानी हुक्मरानों के बयान की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने पाकिस्तान को अपना घर संभालने की नसीहत दी। कहा कि सिंध, बलूचिस्तान, पीओके, गिलगित और पख्तून संभल नहीं रहा और बात कश्मीर हासिल करने की करते हैं। 

पीएम मोदी ने इस दौरान पाकिस्तानी हुक्मरान पर आतंकवादियों के आकाओं का लिखा भाषण पढ़ कर कश्मीर के गीत गाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी हुक्मरानों पर अपनी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने पाकिस्तानी आवाम से आतंकवाद के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम पूरी दुनिया को सॉफ्टवेयर निर्यात करते हैं लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed