{"_id":"5de93de38ebc3e548e43042c","slug":"pakistan-maritime-security-agency-apprehends-18-indian-fishermen-seize-3-fishing-boats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाओं को भी किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाओं को भी किया जब्त
Thu, 05 Dec 2019 10:56 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को गुजरात तट से 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को भारतीय मछुआरों के एक संगठन ने दी।
विज्ञापन
गुजरात के पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को गुरुवार को कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन