फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan lie exposed, can't trust the neighbour anymore, says jaitely

पाक का दावा झूठा, नहीं कर सकते उस पर यकीन, हमें अपनी फौज पर भरोसाः जेटली

Thu, 04 May 2017 06:07 AM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 04 May 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
pakistan lie exposed, can't trust the neighbour anymore, says jaitely

नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों की हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर के साथ बर्बरता घटना पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेटली ने कहा कि  पाक का वो दावा झूठा है, जिसमें बर्बरता की घटना में उनका हाथ नहीं होने की बात कही थी।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि उन्होंने नौसेना को तैयार रहने के लिए कह दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक के इनकार करने की कोई विश्वसनीयता नहीं है।पाकिस्तानी सेना के बगैर यह घटना हो ही नहीं सकती थी। उन्होंने लोगों से भारतीय सेना पर भरोसा बनाए रखने की बात कही। 
विज्ञापन


नौसेना को दिया तैयार रहने का आदेश

इससे पहले मंगलवार को जेटली ने नौसेना से तैयार रहने को कहा था।   हिन्द महासागर क्षेत्र में दूसरे देशों की बढ़ती मौजूदगी को चिंता का विषय बताते हुए जेटली ने नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ये बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय नौसेना को उसके पेशेवर रवैये और देश के सामुद्रिक हितों की रक्षा करने के लिए तारीफ की। पश्चिमी सीमा की स्थिति और आंतरिक सुरक्षा के साथ इसके संबंधों की भी चर्चा की।

एनपीए पर लगाम वाला अध्यादेश कैबिनेट से मंजूर 

सरकारी क्षेत्र के बैंकों में बढ़ती एनपीए की समस्या पर लगाम लगाने के लिए बैंकिंग नियमन कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश को बुधवार को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी।

सरकारी बैंकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये एनपीए यानी खराब कर्ज में तब्दील हो गए हैं। वित्त मंत्री ने इस मंजूरी के विवरण को नहीं बताया और कहा कि परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद इसके विवरण सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। 

इस्पात क्षेत्र के लिए मिली नई नीति को मंजूरी

इस्पात क्षेत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने नई राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 की मंजूरी दे दी। इस नीति से इस्पात क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है।


यह जानकारी कैबिनेट के करीबी सूत्रों ने दी। जब इस्पात क्षेत्र मांग में कमी और कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी की चुनौतियों से जूझ रहा है वैसे में इस नीति का महत्व बहुत बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed