फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan jit report said pathankot attack is a drama of india

पाक जेआईटी रिपोर्ट में पठानकोट हमले को कहा गया 'भारत का ड्रामा'

Tue, 05 Apr 2016 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
pakistan jit report said pathankot attack is a drama of india
पाकिस्तान जेआईटी

पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान जेआईटी (ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम) को भारत आने देने का दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पठानकोट हमले को लेकर पाक जेआईटी की तरफ से बनाई गई रिपोर्ट में भारत को ही गलत ठहरा दिया गया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पठानकोट हमले में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि पठानकोट हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान से पठानकोट में दाखिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सब पाकिस्तान की छवि को खराब करने की भारत की साजिश है।
विज्ञापन


जेआईटी की रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि भारतीय अधिकारियों ने पाक जेआईटी के साथ सहयोग नहीं किया। साथ ही इस रिपोर्ट में इस जांच की इजाजत देने को भारत का ड्रामा करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पठानकोट हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में सभी आतंकी मारे गए थे। अब पाकिस्तान की तरफ से 7 जवानों के शहीद होने को एक ड्रामा करार दिया गया है।

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

pakistan jit report said pathankot attack is a drama of india
केजरीवाल

पाकिस्तान टुडे नाम की न्यूज वेबसाइट के अनुसार एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या को भी पाकिस्तान भुनाने की कोशिश में लगी हुई है। जेआईटी के एक सदस्य के अनुसार एक मुस्लिम जांचकर्ता की निर्मम हत्या इस बात का सबूत है कि भारतीय अधिकारी इस मामले को दबाए रखना चाहती है। पाकिस्तान टुडे पर प्रकाशित हुई इस खबर के अनुसार पठानकोट एनकाउंटर इंडियन अथॉरिटीज द्वारा रची गई एक साजिश करार दिया है। 

पाकिस्तान के इस रवैये पर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed