फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan is ready with Nuclear Weapons To Counter The Indian Army

बॉर्डर पर एटमिक मिसाइल तैनात कर पाकिस्तान कर रहा है अमन- शांति की बात

Fri, 22 Sep 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 22 Sep 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
  Pakistan is ready with Nuclear Weapons To Counter The Indian Army
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पूरी तरह से घिर चुका है। पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी दूसरी तरफ कश्मीर मुद्दे का हल बातचीत से निकालने की बात कर रहे हैं। जबकि अब्बासी ने यूएन जाने से पहले भारत के खिलाफ कम रेंज वाले परमाणु हथियार विकसित किये जाने की बात कही थी। पाकिस्तान ने ये परमाणु हथियार भारतीय सेना द्वारा अपनाई गई कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत का मुकाबला करने के लिए यह परमाणु हथियार विकसित किये हैं। 
विज्ञापन


एक ओर अब्बासी यूएन में कह रहे हैं कि 'पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर समेत हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार है साथ ही वो आगे कहते हैं कि कश्मीर मुद्दे पर किसी विशेष दूत की नियुक्ति की जानी चाहिए, जो दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर बात करे लेकिन दूसरी तरफ शाहिद खाकान ने यह भी कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कम रेंज वाले परमाणु हथियार विकसित किये हैं। 
विज्ञापन


चूंकि पाकिस्तान को भारत ने यूएन में आतंकवाद सहित अफगानिस्तान में जारी हिंसा और अशांति पर भी घेरा है तब अब्बासी ने कहा कि 'पाकिस्तान को अफगानिस्तान की हिंसा पर ठहराया जाना गलत है, हमें इस मुद्दे पर बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है। फिर उन्होंने कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल से भारत जेनेवा संधि का उल्लंघन करने की बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर भारत पाकिस्तान का युद्ध होता है तो कौन है कितने पानी में  

  Pakistan is ready with Nuclear Weapons To Counter The Indian Army
'नाग' मिसाइल
न्यूक्लियर पावर हो या फिर सैन्य मोर्चा अगर  भारत-पाक के बीच युद्ध होता है तो यह तय है कि भारत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिक पाएगा। पाकिस्तान ने परमाणु बम का जखीरा तैयार कर रखा हो लेकिन पाकिस्तान कभी भारत का सैनिक मोर्चे पर मुकाबला नहीं कर सकता है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के ताजा आंकड़ो के मुताबिक सैन्य मामलों में पाकिस्तान से भारत 7 पायदान ऊपर है।  दुनियाभर की आर्मी की ताकत पर किए गए सर्वे में कहा गया है कि आर्मी पावर में पाकिस्तान 13वें स्थान पर है जबकि भारत सैन्य शक्ति में पहले चार में शामिल है।  आनेवाले समय में भारत की सैन्य शक्ति 2020 तक सबसे अधिक होगी।

भारत में सैन्य संख्या जिसमें जल, थल, और वायु तीनों ही शामिल हैं एक्टिव सैन्य की संख्या 14 लाख से अधिक है। वहीं पाकिस्तानी सेना महज 7 लाख है। वहीं भारत के मेन टैंक का आंकड़ा करीब 6, 464, जबकि पाकिस्तान का आंकड़ा भारत के टैंक से आधा है। पाकिस्तान का यह आंकड़ा 2924 ही है।  भारत में फाइटर प्लेन 1905, जबकि पाकिस्तान यह आंकड़ा महज 914 पर ही थम जाता है। 

वहीं नेवी और पानी के भीतर भी भारत की मजबूती पाकिस्तान से दुगुनी है। भारत पानी के भीतर लड़ने के लिए भी कमर कस चुका है इसीलिए भारत में पनडुब्बी 15 है। जबकि पाकिस्तान में पनडुब्बियों की संख्या महज 8 ही है।  वहीं अगर सैन्य बजट की बात करें तो भारत का रक्षा बजट तकरीबन 51.3 बिलियन डॉलर है जबकि पाकिस्तान का रक्षा बजट महज 7.6 बिलियन डॉलर है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed