शहीद कैप्टन के पिता बोले- पाक से बदला लें PM, शिवसेना का तंज- हमारी मिसाइलें प्रदर्शन के लिए हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक की ओर से जारी फायरिंग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान हमारे जवानों पर हमला करने के लिए मिसाइल का प्रयोग कर रही है । क्या हमारी मिसाइल केवल राजपथ पर प्रदर्शन के लिए हैं? क्या वो विदेशी प्रतिनिधियों को 26 जनवरी को दिखाने के लिए हैं?
राउत ने कहा कि ये युद्ध है और उनके हमले का जवाब हमें उसी तरह देना चाहिए। अगर जवाब नहीं देंगे तो पूरी दुनिया में हमारे देश को नामर्द कहा जाएगा।
Ceasefire violations ki baat chhor dijiye. Ye seedha yudh hai, ye hamla hai aur uska jawab ussi tareeke se dena chahiye aur agar aap uska jawab nahi denge toh iss desh ko namard kaha jayega poore vishwa mein: Sanjay Raut, Shiv Sena on ceasefire violations by Pakistan pic.twitter.com/FW3nRypMvw
— ANI (@ANI) February 5, 2018
वहीं गृह राज्य गृहमंत्री हंसराज अहीर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को माफ नहीं करेंगे। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से साबित होता हैं कि वह मूर्ख है और इसका भुगतान उसे करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। पाक की तरफ से की जा रही फायरिंग में सीमा के 5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के कैप्टन कपिल कुंडू शहीद हुए थे। कैप्टन की शहादत पर उनके पिता ने कहा था कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान को जवाब पीएम मोदी दें।