फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan has refused its airspace use to Srinagar-Sharjah flight

पाकिस्तान की बौखलाहट: श्रीनगर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट को नहीं दिया रास्ता, अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

Thu, 04 Nov 2021 08:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद श्रीनगर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट को काफी घूमकर सफर तय करना पड़ेगा, जिससे ज्यादा समय और ज्यादा किराया लगने की संभावना है। 

विज्ञापन
Pakistan has refused its airspace use to Srinagar-Sharjah flight
Srinagar Airport - फोटो : file photo

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर ऐसी हरकत की है, जिससे भारत के साथ उसके रिश्ते और भी ज्यादा तल्ख होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान ने श्रीनगर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट द्वारा अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब श्रीनगर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भर सकेगी, उसे दूसरे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना होगा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने मंगलवार को श्रीनगर से शारजाह जा रही फ्लाइट को अपना एयरस्पेस करने से रोक दिया, जिसके बाद फ्लाइट को घूमकर शारजाह जाना पड़ा। 

विज्ञापन


महंगी और ज्यादा समय लेगी फ्लाइट
पाकिस्तान से इस कदम का बोझ यात्रियों पर पड़ने वाला है। क्योंकि, अब फ्लाइट को उदयपुर और अहमदाबाद होते हुए उड़ान भरनी होगी, यह विमान ओमान होगा शारजाह पहुंचेगा। इससे फ्लाइट में डेढ़ घंटे का समय तो अधिक लगेगा ही साथ ही इसका किराया भी बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


आईसीएओ के नियमों का उल्लंघन 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान का यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के नियमों का उल्लंघन है। संगठन हमें हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल का अधिकार देता है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई गई थी। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान का यह फैसला आश्चर्य करने वाला है। इस फैसले की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में दी मंजूरी पर बाद में रोक लगाई
गो फर्स्ट की श्रीनगर से शारजाह की फ्लाइट शुरू को लेकर सरकारी सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 23, 24, 26 व 28 अक्तूबर को उसकी फ्लाइट को मंजूरी दी, लेकिन बाद में 31 अक्तूबर से 30 नवंबर 2021 तक के लिए रोक लगा दी। यह मामला तत्काल कूटनीतिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान से फ्लाइट की मंजूरी के लिए उठाया गया, ताकि टिकट खरीदने वाले आम लोगों को परेशानी न हो। माना जा रहा है कि कश्मीर से फ्लाइट शुरू होने से पाकिस्तान भड़का हुआ है, इसलिए उसने उड़ानों पर रोक लगा दी, वह पहले भी ऐसा कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed